{"_id":"59a446044f1c1bad018b45d0","slug":"141503938052-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दुव्र्यवस्था से क्षुब्ध ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दुव्र्यवस्था से क्षुब्ध ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नगर से सटे भीमापार ग्राम पंचायत के बेलौहा बलुड़ी टोले के ग्रामीण बिजली दुर्व्यवस्था से आजिज होकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। गांव के लोगों ने बिजली दुर्व्यवस्था के लिए जिम्मेदार विभागीय अफसरों के खिलाफ नारे लगाए। चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम पंचायत में बिजली का कनेक्शन बर्डपुर क्षेत्र से जोड़ा गया है। बिजली के सभी पोल व तार टूट गए हैं। लिहाजा बिजली आपूर्ति ठप है। इस बाबत पूर्व में भी डीएम को पत्र सौंपा गया था। उनके निर्देश के बावजूद विभाग ने इस बाबत कोई कार्रवाई नहीं की। गांव से सटे अन्य टोलों को शहरी क्षेत्र से जोड़कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है, लेकिन उनके टोले को पूरी तरह उपेक्षित रखा गया है। लंबे समय से गांव में अंधेरा छाया हुआ है। बार-बार शिकायत के बाद भी विभागीय अफसर कोई रुचि नहीं ले रहे। ऐसे में अब समाधान न होने पर आंदोलन का ही विकल्प है।
ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव, ओमप्रकाश गौतम, सोहित, विंध्याचल पाल, ज्ञानचंद्र, आशा, शांति, गीता, मैना, राजकुमारी, सुनीता, अकाली, रामअचल यादव, शोभनाथ पाल, गनेश प्रसाद, रामनरेश मौर्य, ईश्वरी प्रसाद मौर्य, कमलेश मौर्य, सत्यनारायण, सुरेश, रजनी आदि शामिल रहे।