{"_id":"5991d11f4f1c1b97778b4571","slug":"141502728479-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिया (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के पगुआ गांव में रविवार रात करंट की चपेट में आने से एक युवक की ही मौत हो गई। रात में युवक लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान घर के बगल में लगे बिजली खंभे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया।
रामकुमार (30) पुत्र नवरंगी मिश्र रविवार रात लघुशंका करने के लिए घर से बाहर निकला था। बताया जा रहा है कि घर के बगल लगे बिजली के खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था। अंधेरा होने के कारण जैसी ही युवक ने सहारा लेने के लिए खंभे पर हाथ रखा तत्काल करंट की चपेट में आ गया। इससे झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामकुमार की शादी हो गई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।