{"_id":"608af1a78ebc3ebd020bd87d","slug":"132-positive-siddharthnagar-news-gkp3933448188","type":"story","status":"publish","title_hn":"132 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
132 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
132 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव
बढ़ रही गंभीर मरीजों की संख्या, सक्रिय केस की संख्या पहुंची 1296
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस के साथ ही गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 132 लोगों के सैंपल में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना सक्रिय केस की संख्या 1296 हो गई है, जबकि जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 32 गंभीर रोगियों को भर्ती किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई, जबकि जिले में कोरोना से कुल मौतों की संख्या 57 हो गई है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के अनुसार बांसी में एक, बढ़नी में नौ, बर्डपुर में चार, भनवापुर में 14, डुमरियागंज में 12, इटवा में तीन, जोगिया में एक, खेसरहा में पांच, खुनियाव में सात, लोटन में 12, मिठवल में आठ, नौगढ़ में 40, शोहरतगढ़ में 13, उसका में दो एवं एक अन्य क्षेत्र के लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट किया गया है, इनमें जिनकी तबीयत गंभीर हो रही है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जागरूक लोगों की जिम्मेदारी है कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीकों को अपनाएं। जो गंभीर मरीज हैं उन्हें भर्ती किया गया है। हर दिन अस्पताल से ठीक होकर मरीज अपने घर जा रहे हैं। सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
तीन लोग हुए डिस्चार्ज
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बृहस्पतिवार को तीन लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। मरीजों को डिस्चार्ज किया गया तो उनके चेहरे खिल गए थे। फिलहाल, कोविड वार्ड में तीन गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि 21 मरीज ऑक्सीजन बेड पर हैं। कोविड वार्ड के प्रभारी डॉ. अमित उपाध्याय के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर तक कोविड में चार गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है, सामान्य मरीजों को दवा देकर होम आइसोलेट किया जा रहा है।