फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जगदंबिका पाल को टिकट मिला तो खुलकर विरोध करूंगा

जगदंबिका पाल को टिकट मिला तो खुलकर विरोध करूंगा

Fri, 15 Mar 2019 10:31 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Fri, 15 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
जगदंबिका पाल को टिकट मिला तो खुलकर विरोध करूंगा
मीडिया से मुखातिब होते विधायक चौधरी अमर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। भले ही अब तक जिले में किसी भी दल ने अपने प्रत्याशी घोषित न किए हों, लेकिन भाजपा के सहयोगी दल अपना दल एस के शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह ने खुलकर सांसद जगदंबिका पाल का विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने सांसद को एसटी और पिछड़ा वर्ग का विरोधी बताया।
विज्ञापन

चौधरी अमर सिंह ने कहा कि अगर एनडीए नेतृत्व सांसद जगदंबिका पाल को टिकट देता है तो वह खुलकर विरोध करेंगे क्योंकि सांसद बाहरी हैं। वह एनडीए कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तक डुमरियागंज लोकसभा सीट से एक भी पिछड़ा वर्ग का सांसद नहीं चुना गया। एनडीए नेतृत्व को इस मुद्दे पर सोचने की जरूरत है। विधायक ने आरोप लगाया कि सांसद के खासमखास पांचों विधानसभाओं में कब्जा जमाए हुए हैं। जिले के हर विभाग में उनके खास लोगों को ही ठेकेदारी मिलती है। यह बात पूरे जिले के लोग जानते हैं। सांसद एसटी, पिछड़ों और ब्राह्मणों के धुर विरोधी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर एनडीए का शीर्ष नेतृत्व किसी अन्य को टिकट देता है तो खुलकर पार्टी का साथ दूंगा, लेकिन अगर सांसद जगदंबिका पाल को ही टिकट मिलता है तो मैं यह मान लूंगा कि इस सरकार में पिछड़ों की कोई सुनवाई नहीं है। ऐसे में वह शीर्ष नेतृत्व से मांग करेंगे कि उन्हें प्रचार के लिए दूसरे जिले में भेज दिया जाए। हालांकि विधायक ने यह भी कहा कि वह पूरी तरह से एनडीए के साथ हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दो सालों से मैं सांसद का विरोध करता आ रहा हूं। अभी हाल में ही प्रभारी मंत्री के सामने भी शिकायत की थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जब सांसद जगदंबिका पाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं। मुझे लगता है कि आचार संहिता लागू होने के बाद इस तरह का बयान लोकप्रियता पाने के लिए दिया गया है। हमारा विश्वास सबका साथ-सबका विकास में है। जिले की जनता जानती है कि मैंने कितना काम किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed