{"_id":"5c87ec61bdec2214516f412e","slug":"131552411745-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा और लखनऊ की टीम ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा और लखनऊ की टीम ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
लखनऊ और रोहतक के ध्यानार्थ...
हरियाणा और लखनऊ की टीम ने दर्ज की जीत
फोटो- 68
अखिल भारतीय जागृति स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चल रहे वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी। अखिल भारतीय जागृति स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चल रहे वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को पहला मैच हरियाणा क्लब व एयर फोर्स दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा क्लब ने 25-22 व 28-26 से लगातार दोनों सेट जीतकर एयर फोर्स दिल्ली को पराजित किया। दूसरा मैच एसएसबी लखनऊ व स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर के बीच खेला गया। इसमें एसएसबी लखनऊ ने टीम कैप्टन राकेश के अगुवाई में लगातार तीन सेटों में 19-25, 30-28, 25-23 से स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को पराजित किया।
मुख्य अतिथि बढ़नी के कस्टम इंस्पेक्टर रहे राजेश दूबे, जो इस समय एयर फोक्स लखनऊ मे तैनात हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि खेल से रिश्ते मजबूत होते हैं। क्लब के अध्यक्ष अकील उर्फ मुन्नू व आयोजन सचिव मो. इब्राहिम ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर साकिर अली, अब्दुल मन्नान, कमर प्रधान, जावेद शकील अहमद, डॉ. इश्तियाक, चेयरमैन निसार बागी, सगीर खाकसार, मुख्तार अहमद, परमानंद मित्तल, नेपाल के डीएसपी मनोज धीताल, सूर्य बहादुर वोगती, सशस्त्र बल के इंजीनियर जोगेंद्र केसी मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका में उपेंद्र सिंह व सुनील कुमार मोजूद रहे।