{"_id":"5c7ff717bdec2214530f8c7b","slug":"131551890199-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव पूर्व कर लें तैयारी, नहीं तो दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव पूर्व कर लें तैयारी, नहीं तो दर्ज होगी एफआईआर
Wed, 06 Mar 2019 10:10 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सक्रिय दिखे। विकास कार्यों की स्थिति जानने के बाद उन्होंने बूथों की तैयारियों पर चर्चा की। कहा, लोकसभा चुनाव को लेकर विद्यालय को पोलिंग बूथ बनाया गया है। इन स्कूलों में बिजली का कनेक्शन कराया जाए। बूथों पर हैंडपंपों की स्थिति, शौचालय आदि की समस्त तैयारी पूर्ण कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबधित पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
डीएम कुणाल सिल्कू ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि यदि विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए शासन को अवगत कराया जाएगा। सीएमओ को निर्देश दिया कि सीएचसी, पीएचसी पर डाक्टरों की उपस्थिति बढ़ाएं। जो दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध नहीं है उनके लिए शासन को मेरे स्तर से पत्र भेजें। मासिक रिपोर्ट कदापि गलत न भेजें। अधिशासी अभियंता आरईडी को निर्देश देते हुए कहा कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सीएमओ को निर्देश दिया कि आशा-बहू का भुगतान समय से कराना सुनिश्चित करें। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के 9276 फार्मों के सापेक्ष स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 576 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। बची राशि को देखते हुए 20 जोड़ों की सूची तैयार कराकर उसे प्राथमिकता के आधार पर विवाह कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, सीडीओ हर्षिता माथुर, सीएमओ आरके मिश्र, डीडी कृषि डॉ. पीके कन्नौजिया, जिला विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, डीसी एनआरएलएम राम आसरे सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।