एक-एक बूथ पर कम से कम 20-20 सदस्य बनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी बूथों की समितियों में 21 से कम सदस्य नहीं होेने चाहिए। हर बूथ पर सभी पदाधिकारियों को मिलकर कम से कम 20 सदस्य बनाना जरूरी है। नए मतदाताओं के नाम बढ़ाने के साथ ही फर्जी मतदाताओं के नाम को हटाने का कार्य करें। भाजपा केन्द्र व राज्य सुशासन कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी ने 2014 लोकसभा व 2017 विधानसभा के चुनाव में सफलता हासिल की थी। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने किया। इस दौरान भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक अग्रहरि, चंद्रभान अग्रहरि, संतोष पासवान, उमेश सैनी, अभिषेक श्रीवास्तव, राजू कन्नैजिया, बंशीधर उर्फ बोधे अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।