फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जेल में बंद महिला कैदी की प्रसव के दौरान मौत

जेल में बंद महिला कैदी की प्रसव के दौरान मौत

Sat, 21 Jul 2018 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 21 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
जेल में बंद महिला कैदी की प्रसव के दौरान मौत
murder
इटवा। जिला कारागार में जेठ के गैैरइरादतन हत्या के मामले में बंद एक महिला की प्रसव के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जबकि नवजात सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा रही है।
विज्ञापन

इटवा थाना के ग्राम सुहेलवा निवासी फहीमुल्लाह उर्फ ओरियावन (50) की 10 जून को चारपाई की पाटी से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। इसमें मृतका की पत्नी अलीमुन्निशा की तहरीर पर इटवा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा अब्दुल करीम उसकी पत्नी सायरा व बेटे अब्दुल रहीम पर दर्ज किया था। मामले में तीनों जिला कारागार में बंद थे। बताया जा रहा है सायरा गर्भवती थी। शुक्रवार रात उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। जेल प्रशासन ने सुरक्षा के बीच महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते रास्ते में ही एंबुलेंस में बच्चा तो पैदा हो गया। लेकिन सायरा की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। नवजात सुरक्षित बताया जा रहा है। इस संबंध में जेल अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि प्रसव पीड़ा के बाद महिला को जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। बच्चा सुरक्षित, लेकिन सायरा की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed