{"_id":"5a8f17f74f1c1bef7b8b8eff","slug":"131519327223-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसी पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसी पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी
siddharthnagar
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
शादी के बाद बाद थाने में मौजूद दूल्हा और दुल्हन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी।गुरुवार को जब बांसी कोतवाली से गाजे- बाजे के साथ बारात निकली तो उसे देख नगरवासी काफी हैरान हो गए। मगर जब लोगों को पता चला कि पुलिस एक प्रेमी युगल की धार्मिक रीतिरिवाज से विवाह करा रही है। तब लोग तारीफ करने लगे और सभी के मुख से निकला कि पुलिस ने नेक काम किया। पुलिस के इस पहल की पूरे नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सराहना हो रही है। इस विवाह का खास बात यह है कि पुलिस ही बाराती व घराती बने थे।
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुधारा में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर यूपी-100 की टीम गांव पहुंची और गांव निवासी सनोज कुमार पुत्र रामसूरत को पकड़ ले आई। अभी पुलिस मामले की पड़ताल कर ही रही थी कि गांव निवासी ममता पुत्री रामनवल ने कोतवाली पहुंचकर जानकारी दी कि वह सनोज आपस में प्रेम करते हैं, बालिग हैं। शादी भी करना चाहते हैं। मगर सनोज के घर वाले हमारी शादी को तैयार नहीं हैं। जबकि हम एक ही बिरादरी के हैं तो इसके बाद भी राजी नहीं हैं। आप हमारी मदद करें।
यह सुनने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों के परिवार को थाने पर बुलाया, लेकिन लड़के वाले नहीं आए। इसके बाद प्रेमी युगल की रजामंदी पर पुलिस की देखरेख में कोतवाली में प्रेमी युगल ने एक दूसरे को जयमाल डाला और कोतवाली से बारात निकल कर टेकधर मंदिर पहुंची, जहां कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह की देखरेख में धार्मिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
इस अवसर पर दौरान हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, मंटू, सचिन पटवा, आलोक अग्रहरि, धर्मेद्र भट्ट के अलावा एसआई रविकांत मल्ल, सुरेंद्र सिंह, रामशंकर पासवान, महावीर प्रसाद यादव, प्रभाकर, राज सिंह, करीमुल्लाह, शमशाद अहमद आदि मौजूद रहे।