{"_id":"5793a6094f1c1bac59c4c15b","slug":"13-teachers-on-the-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 शिक्षकों पर की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 शिक्षकों पर की गई कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर बीडीओ कार्यालय में रिकार्ड की जांच करते एसडीएम किशोरी लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्दार्थनगर। जिले में दो दिनों से हो रही बारिश का बहाना बनाकर स्कूल न जाने वाले गुरू जी पर बीएसए अरविंद कुमार पाठक की नजर टेढ़ी है। शुक्रवार को जहां बीएसए ने लोटन और नौगढ़ ब्लॉक के स्कूलों को खंगाला और कार्रवाई की तो शनिवार को उनके निशाने पर बढ़नी ब्लॉक रहा। यहां दर्जन भर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण हुआ तो एक दर्जन से अधिक अनुपस्थित अध्यापकों पर कार्रवाई हुई।
निरीक्षण में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोटिया बंद पाया गया। यहां तैनात शिक्षक कृष्णकांत, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार पांडेय और चंद्रप्रकाश का अनुपस्थित दिवस का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय पिकौरा के आलोक उपाध्याय, मदरहिया के रामरती, चरिगंवा के रामकिशोर, बृजेश कुमार, विवेक सिंह, वहीं प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक चंदवा के दिवाकर मिश्रा, जयप्रकाश यादव और विनय कुमार अनुपस्थित रहे।
सभी के एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक जॉबकुंडा, पैकीखास,आखेरैया और इमिलिया सुमाली पर सभी अध्यापक उपस्थित रहे। इस संबन्ध में बीएसए अरविंद कुमार पाठक का कहना था कि स्कूलों का निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा। शिक्षक नियमित विद्यालय जाएं और शिक्षण कार्य करें। लापरवाही बरतने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।