फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   13 homes belonging to nine families reduced to ashes in a fire; cash and household belongings destroyed.

Siddharthnagar News: आग में नौ परिवारों के 13 घर राख, नकदी और गृहस्थी का सामान जला

Thu, 15 Oct 2026 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
13 homes belonging to nine families reduced to ashes in a fire; cash and household belongings destroyed.
नेपाल के सप्तरी के कंचनरूप नगरपालिका वार्ड बड़गामा के पासवान टाल में 9 परिवारों के 13 घर जलकर न
कपिलवस्तु। नेपाल के सप्तरी जिले के कंचनरूप नगरपालिका-10 के बड़गामा में बुधवार रात लगी आग से नौ परिवारों के 13 घर जलकर राख हो गए। आग में नकदी, अनाज, कपड़े और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान नष्ट हो गया। हादसे के बाद प्रभावित परिवारों के सामने खाने-पीने और रहने का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, पासवान टोल निवासी राजकुमार पासवान ने बुधवार दोपहर घर का खर्च चलाने के लिए 40 हजार रुपये कर्ज लिया था। रात में लगी आग में घर के सामान के साथ कर्ज की पूरी रकम भी जल गई। वहीं, गजेंद्र पासवान के घर में रखे 25 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए। दोनों परिवारों की जमा पूंजी नष्ट हो गई।
विज्ञापन

राजकुमार पासवान ने बताया कि आग में घर का सामान और रोजमर्रा की जरूरतों का आधार खत्म हो गया। घर में रखा अनाज भी जल गया है। ऐसे में परिवार के सामने खाने-पीने और रहने की व्यवस्था करने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग में पचू पासवान और मंजू पासवान के तीन-तीन घर जल गए। इसके अलावा दिनेश पासवान (भागलू), राजकुमार पासवान (गरमदल), गजेंद्र पासवान, पवन पासवान, खिखारी पासवान, लल्लू पासवान और महेंद्र पासवान का एक-एक घर नष्ट हो गया।

----------
दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
आग लगने के बाद स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। राजबिराज, हनुमाननगर कंकालिनी, रूपनी और कंचनरूप नगरपालिका की दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक कई परिवारों की गृहस्थी पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। सप्तरी के पुलिस अधीक्षक रूपक खड़का ने बताया कि आग से हुए नुकसान का ब्योरा जुटाया जा रहा है। आकलन पूरा होने के बाद ही कुल क्षति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed