फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   1244 workers will be vaccinate today

1244 कर्मियों को आज लगेगा कोरोनारोधी टीका

Wed, 03 Feb 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
1244 workers will be vaccinate today
1244 कर्मियों को आज लगेगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

जनपद के पांच केंद्रों पर होगा टीकाकरण, 12 सत्र आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में चल रहे कोविड टीकाकरण के पहले चरण के अंतिम दिन चार फरवरी को 1244 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। पांच केंद्रों पर आयोजित होने वाले टीकाकरण में 12 सत्र आयोजित होंगे। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
स्वास्थ्य विभाग जिले में फ्रंटलाइन वर्कर आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, सरकारी व निजी अस्पतालों के चिकित्सकों समेत 9351 लोगों को टीकाकरण के लिए चयनित किया था। इन चयनित लोगों में 7955 लोगों को 15 केंद्रों के जरिये टीके की प्रथम डोज दी जा चुकी है। शेष बचे 1244 लोगों का चार फरवरी को डुमरियागंज, इटवा, नौगढ़, बढ़नी और खेसरहा क्षेत्र के केंद्र पर टीकाकरण किया जाएगा। इन सभी के टीकाकरण को लेकर विभाग ने पूरी व्यवस्थाएं कर ली हैं। टीकाकरण में छूटे लोगों के लिए 15 फरवरी को मॉपअप चलेगा। इस दिवस पर लोगों को बुलाकर चयनित केंद्र पर कोविड टीके की प्रथम डोज लगाई जाएगी। सीएमओ, डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि चार फरवरी को 1244 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड का टीका लगेगा। इन कर्मियों को दो पीएचसी और तीन सीएचसी पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को पांच को लगेगा टीका
स्वास्थ्य विभाग प्रथम चरण का समापन हो जाने के बाद पांच फरवरी से पुलिसकर्मी, राजस्वकर्मी और सफाईकर्मियों का टीकाकरण करेगा। इसकी भी तैयारी पूरी कर ली गई है। इन सभी को कलेक्ट्रेट परिसर, पुलिस लाइंस और तहसील सभागार में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर इतने स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका
ब्लॉक संख्या
डुमरियागंज 289
इटवा 200
नौगढ़ 313
बढ़नी 225
खेसरहा 217
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed