फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   124 teak logs seized near Sevra village; one person apprehended.

Siddharthnagar News: सेवरा गांव के पास 124 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, एक पकड़ा गया

Thu, 15 Oct 2026 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
124 teak logs seized near Sevra village; one person apprehended.
बढ़नी सशस्त्र सीमा बल द्वारा पकड़ी गई सागौन की लकड़ी तथा व्यक्ति। स्रोत एसएसबी
बढ़नी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 50वीं वाहिनी की डी कंपनी महादेव बुजुर्ग के जवानों ने बुधवार को सेवरा गांव के पास से 124 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की। मौके से लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया। एसएसबी ने लकड़ी, वाहन और पकड़े गए व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग इटवा के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसएसबी के अनुसार, सीमा चौकी सेमरहवा की टीम बुधवार को विशेष गश्त पर थी। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 567 से करीब 3.5 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर सेवरा गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी। उस पर कुछ लकड़ी लदी थी, जबकि कुछ लकड़ी जमीन पर पड़ी थी। जांच में कुल 124 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई।
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बढ़नी पोस्ट के मानपुर गांव निवासी गोविंद (46) के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके मुताबिक, लकड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली दूधबनिया गांव निवासी तबरेज की है। लकड़ी को सेवरा गांव से बढ़नी स्थित आरा मशीन पर ले जाया जा रहा था। इसके लिए उसे एक हजार रुपये मजदूरी मिलनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी ने लकड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर गोविंद को वन विभाग इटवा के सुपुर्द कर दिया। मामले में आगे की कार्रवाई वन विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed