फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   1235 akar forest land disapeared

वन विभाग की 1235 एकड़ जमीन ‘लापता’

Sat, 02 Jun 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 02 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
  1235 akar forest land disapeared
डीएफआे कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिले में वन विभाग की 1235 एकड़ जमीन ‘लापता’ है। कागजों में वन विभाग के पास जमीन तो है। लेकिन वह जमीन है कहां, इसका पता विभाग को नहीं है। जिला बनने के बाद विभाग ऐसी जमीन को आज तक नहीं ढूंढ पाया है। जबकि वन विभाग 15 से अधिक बार राजस्व विभाग को पत्र भी भेजा जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद राजस्व विभाग इसमें कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। सूत्रों की माने तो राजस्व विभाग इसलिए जमीन ढूंढने से कतरा रहा है क्योंकि ये जमीन भूमाफियाओं के कब्जे में है।  
विज्ञापन

जिले में वन विभाग के नाम 8645 एकड़ जमीन थी, जो भूमि धारा चार व 20 के अंतर्गत है। लेकिन मौजूदा समय में विभाग के पास केवल 7410 एकड़ भूमि कब्जे में है। 1235 एकड़ भूमि कहां हैं। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। गजट के अनुसार सदर ब्लॉक के तीन ऐसे गांव हैं, जहां पर यह जमीन है। इनमें भीमापार में करीब 146.68 एकड़, बर्डपुर नंबर नंबर-14 में 639 एकड़, बर्डपुर नंबर-पांच में 451 एकड़ भूमि दर्ज है। विभाग को इन जमीनों का पता नहीं है। जबकि ये गांव मुख्यालय से एकदम सटे हुए हैं। इन्हीं गांवों में जमीनों की सबसे अधिक खरीद-फरोख्त हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed