{"_id":"6a285169d38a5e481906743b","slug":"123-lakh-new-voters-will-become-the-makers-of-fate-17714-names-removed-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159517-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 1.23 लाख नए मतदाता बनेंगे भाग्य विधाता, 17,714 नाम हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 1.23 लाख नए मतदाता बनेंगे भाग्य विधाता, 17,714 नाम हटाए गए
Tue, 09 Jun 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मतदाता सूची पुनरीक्षण की कवायद के बाद अब पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई है। चुनाव की तैयारियों के बीच जिले की 1136 ग्राम पंचायतों की पुनरीक्षण और सत्यापन प्रक्रिया और दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या 20,64,932 निर्धारित की गई है। इस दौरान मतदाता सूची से 17,714 नाम हटाए गए हैं जबकि वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव की तुलना में जिले में 1.23 लाख से अधिक नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में कुल 19,41,761 मतदाता थे। इस बार मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू होने पर मतदाताओं की संख्या बढ़कर 20,82,646 हो गई थी। इस तरह सत्यापन के दौरान 17,714 नाम सूची से हटाए गए।
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जिले के 2545 राजस्व गांवों और 1136 ग्राम पंचायतों की अंतिम निर्वाचक नामावली 10 जून से तहसील, बीडीओ कार्यालय और संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी। मतदाता वहां पहुंचकर अपने नाम और अन्य विवरण का मिलान कर सकेंगे।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की घोषणा भले अभी नहीं हुई है, लेकिन अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही गांवों की चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। मतदाताओं की संख्या में हुए बदलाव का असर आगामी पंचायत चुनाव के समीकरणों पर पड़ना तय माना जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
आंकड़ों में मतदाता सूची
- वर्ष 2021 में कुल मतदाता : 19,41,761
- पुनरीक्षण के दौरान संख्या : 20,82,646
- अंतिम प्रकाशित सूची : 20,64,932
- सत्यापन में हटे नाम : 17,714
- 2021 के मुकाबले बढ़े मतदाता : 1,23,171
-- -- -- -- -- -- -
कहां देख सकेंगे वोटर लिस्ट
- तहसील कार्यालय
- सहायक निर्वाचक रजिस्ट्र्रीकरण अधिकारी कार्यालय
- खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय
- संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय
-- -- -- -- -- -- -- -
इसलिए महत्वपूर्ण है यह सूची
- इसी सूची के आधार पर पंचायत चुनाव में मतदान होगा
- प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव का आधार बनेगी
- नए मतदाताओं और संशोधित प्रविष्टियों को अंतिम मान्यता मिल गई
- चुनावी गणित और आरक्षण की तस्वीर पर भी पड़ता है असर
-- -- -- -- -- -- -- -
पंचायत निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण कार्य के बाद जिले की 1136 ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। सत्यापन के दौरान अपात्र एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाया गया है। पात्र मतदाता 10 जून से संबंधित तहसील, बीडीओ और ग्राम पंचायत कार्यालय में सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
- गौरव श्रीवास्तव, एडीएम