फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, उपलब्धियों को गिनाया

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, उपलब्धियों को गिनाया

Sat, 06 Apr 2019 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, उपलब्धियों को गिनाया
फोटो-
विज्ञापन

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, उपलब्धियों को गिनाया
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित था कार्यक्रम
इटवा में विधायक की अगुवाई में मनाया गया दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जनसंघ से अपनी विकास यात्रा 1952 से शुरू करके 1980 में भारतीय जनता पार्टी में परिवर्तित होकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर भाजपा खड़ी है। ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा प्रभारी दुर्गा राय ने कहीं। वह शनिवार को भाजपा कार्यालय पर स्थापना दिवस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कहा कि आज दुनिया में भाजपा के संगठन के मुकाबले कोई भी राजनीतिक दल नहीं है। संगठन की बदौलत 23 राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा ने कहा कि संगठन के बल पर हमारी पहचान है। लोकसभा संयोजक राजेन्द्र पांडेय ने कहा कि हर हाल में चुनाव जीतना है। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर मित्तल व संचालन जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, व बृज बिहारी मिश्र समेत राम निवास यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जिला महामंत्री दीपक मौर्य, सुरेन्द्र पांडेय, कन्हैया पासवान, आशीष शुक्ल, कन्हैया गौंड़, पवन मिश्र, पंकज चौबे, विजयकांत चतुर्वेदी, संम्पूर्णानन्द पांडेय आदि मौजूद रहे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक जन सहयोग केंद्र में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में डॉ. सतीश द्विवेदी समेत मंडल अध्यक्षदीप नारायण तिवारी, रामशब्द उपाध्याय, सुधीर पाण्डेय, कृष्ण मुरारी दुबे, लालमन गुप्ता, दयानन्द पाण्डेय, गिरीश चतुर्वेदी, कृष्णा मिश्रा, गुड्डू यादव, बिंदु सिंह, अशोक गुप्ता, सत्यम मोदनवाल की उपस्थिति रही।
विज्ञापन


कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा
उसका बाजार। उसका बाजार के भाजपा नगर निकाय संयोजक मनोज गुप्ता की अगुवाई में पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा संगठन के मुकाबले कोई भी राजनीतिक दल नहीं है। संगठन की बदौलत ही कई राज्यों में भाजपा की सरकार है। इस अवसर पर पन्ना लाल यादव, सुनील जायसवाल, सांखू सहानी, सतीश जायसवाल, अनूप मोदनवाल, सूरज, रिंकू मोदनवाल, राजनरायन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा का मनाया गया स्थापना दिवस
डुमरियागंज। शनिवार को नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाया। मुख्य अतिथि भाजपा डुमरियागंज प्रभारी शिवनाथ चौधरी पार्टी के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत यह पार्टी पूरे विश्व में नंबर एक की पार्टी है। कार्यक्रम को अजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष रमेश पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधानसभा संयोजक नरेन्द्र श्रीवास्तव, राजू पाल, सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, रामप्रकाश गौतम, मधुसूदन अग्रहरि, उद्यशंकर श्रीवास्तव, बब्बन पांडेय, राजू कन्नौजिया, पवन यादव, मंटू सिंह, अमरीश सिंह, अशोक अग्रहरि आदि मौजूद रहे।





फोटो- 51

344 पुलिसकर्मी गौतम बुद्धनगर में चुनाव ड्यूटी गए
एसपी ने बस को हरीझंडी दिखाकर किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस परिसर में शनिवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने चुनाव मेें ड्यूटी में जाने वाले पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही पूरी निष्ठा से चुनाव में ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इसके बाद आठ बसों से 344 पुलिस कर्मियों को गौतमबुद्धनगर जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने पुलिस कर्मियों को चुनाव से जुड़ी बारीकियों को साझा किया। कहा कि मतदान केंद्र पर सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करें। आयोग का जो भी निर्देश है उसका पालन करें। असलहे के सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। ड्यूटी के लिए 47 उपनिरीक्षक सहित 344 पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना किया गया। इस दौरान एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो- 101
जो विकास का काम करेंगे, वोट उसी के नाम करेंगे
परसा। शनिवार को रहमानिया पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा खैरी उर्फ झुंगहवा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूल के बच्चे बैनर व तख्तियां आदि लेकर शामिल हुए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। जो विकास का काम करेंगे, वोट उसी के नाम करेंगे। न जाति पे, न धर्म पे बटन दबेगा कर्म पे। जो बांटे दारू, साड़ी, नोट, उसको कभी ना देंगे वोट आदि नारों के साथ लोगों को शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से स्कूली बच्चे व अध्यापकों ने ग्रामीणों से अपील की कि लोकतंत्र के हित में वोट करें। किसी लोभ लालच में वोट नहीं देने की अपील की। इस अवसर पर प्रबंधक मसूद आलम ने 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव वोट जरूर डालने का आह्वान किया। इस मौके पर अध्यापक सद्दाम हुसैन, अध्यापिका मालती देवी, प्रीति कुमारी, बीएलओ विजय बहादुर, संतोष कुमार, आसिफ मसूद, संदीप साहनी आदि मौजूद रहे।


फोटो- 53, 54
सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पढ़ाया दायित्व का पाठ
बूथों के निरीक्षण में खामियों पर रखें पैनी नजर
मतदान के दिन असुविधा पर नपेंगे जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक में कई अहम जानकारियां दी गईं। चुनाव को दृष्टिगत दिए गए कर्तव्य व दायित्व को बखूबी निभाने के लिए हिदायत दी गई।
सदर तहसील के सभागार में शनिवार को उप जिलाधिकारी व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चन्द्र निगम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए निर्देेश के क्रम में सौंपे गए दायित्व के प्रति आगाह करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों का सघन निरीक्षण कर लें। इस दौरान पेयजल, बिजली व्यवस्था, शौचालय, रैंप आदि के बारे में बारीकी से छानबीन कर लें। खामियां व कमियां मिलने पर फौरी तौर से ठीक कराने की कवायद करें। मतदान के दिन मतदाताओं को असुविधा होने पर संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में राजेश कुमार, अजीत सिंह, गौरव कुमार, शशिकांत, दिनेश पांडेय, अरविंद चौधरी, रमेश चन्द्र आदि की उपस्थिति रही।



बहकावे में कभी ना आना, सोच-समझ कर बटन दबाना
शोहरतगढ़। बीआरसी शोहरतगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय लेदवा में शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय परिसर में बच्चों की टोली को प्रधान कपूर चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई जागरूकता रैली में बच्चों ने गांव में भ्रमण करते हुए वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, बहकावे में कभी न आना, सोच-समझ कर बटन दबाना, जो विकास के काम करेंगे, वोट उसी के नाम करेंगे, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो आदि नारा लगाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने रविवार को शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए माताओं से अपील की। इस दौरान बीएलओ पूनम जायसवाल, राकेश कुमार, अमरेश, शशिकुमार यादव, ज्योत्सना राय, सरोज श्रीवास्तव, मनमोहन आदि मौजूद रहे।


मतदान के लिए जागरुक किया
इटवा। तहसीलदार इटवा ने शनिवार को क्षेत्र के धोबहा गांव पहुंचे। यहां ईवीएम व वीवीपैट से डमी मतदान कराया। लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया। तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल राजस्व लेखपाल प्रमोद कुमार, सुबाष चंद के साथ विधानसभा क्षेत्र इटवा के ग्राम धोबहा में पहुंचकर वहां के बूथ संख्या 203, 204, 205, 206, 207, 208 के मतदाताओं को इवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान मीना देवी, बीएलओ प्रेमचंद, अरविंद कुमार, यशपाल सिंह, गांव निवासी अलीहसन, लवकुश आदि मौजूद रहे।


फोटो- 105
मौजूदा सरकार झूठ बोलने वाली: पूर्व मंत्री
लोटन। जिले का विकास जितने तेजी से सपा-बसपा सरकार के शासन काल में हुआ था। वह विकास आज भाजपा शासनकाल में ठप हो गया है। कारण यह झूठ बोलने वाली सरकार है। ये बातें बसपा के पूर्व मंत्री ललई यादव ने शनिवार को लोटन बाजार में ब्लॉक स्तरीय जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार इस देश के सभी वर्गों के साथ अन्याय किया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा के शह पर लोग देश का रुपये विदेश लेकर भाग गए हैं। कार्यक्रम को पूर्व राज्यसभा सदस्य, राजकुमार उर्फ चिन्कू यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, उग्रसेन सिंह, जीएन सिंह, मो. जमील सिद्दीकी, लालजी यादव, सैयदा खातून, कल्पनाथ, इंद्रासना त्रिपाठी, सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, जुबैदा चौधरी, लालचंद निषाद आदि ने संबोधित किया। मौके पर मनोज कुमार मिश्र, संतराम बरुण, चंद्रिका गौतम, श्यामाचरन गौतम, दिनेश गौतम, भगवान दास, मोनू मिश्र, दूधनाथ, प्रेमशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed