फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   थानों में ‘आधी आबादी’ के लिए ‘इज्जतघर’ ही नहीं

थानों में ‘आधी आबादी’ के लिए ‘इज्जतघर’ ही नहीं

Tue, 05 Mar 2019 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
थानों में ‘आधी आबादी’ के लिए ‘इज्जतघर’ ही नहीं
फोटो कैप्सन-03एसडीएन82पी, 83पी व 84पी-भवानीगंज, डुमरियागंज और पथरा थानाें में बने इज्जत घर और वहां की हालत।
विज्ञापन


थानों में ‘आधी आबादी’ के लिए ‘इज्जतघर’ नहीं
डुमरियागंज सर्किल के किसी थाने में महिला पुलिस कर्मियों के लिए सुविधा नहीं

रबीन्द्र कुमार गुप्ता
डुमरियागंज। देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। घर-घर इज्जतघर बनवाए जा रहे हैं। जिला ओडीएफ घोषित हो चुका है। पर थानों में आधी आबादी के लिए इज्जतघर ही नहीं हैं। पुरुषों के लिए जो बने हैं, उनकी हालत दयनीय है। महिला पुलिस कर्मियों को पुरुषों के शौचालय में जाना पड़ता है।
डुमरियागंज सर्किल के डुमरियागंज थाने में प्रभारी इंस्पेक्टर सहित कुल 61 पुलिस कर्मी तैनात हैं। इनमें छह महिला आरक्षी शमिल हैं। भवानीगंज थाने में भी चार महिला आरक्षी तैनात हैं। इसी तरह सर्किल के त्रिलोकपुर और पथरा थानों पर भी महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती है। जिले में अगर महिला थाने को छोड़ दिया जाए तो लगभग किसी थाने पर महिला पुलिस कर्मियों के लिए अलग से इज्जतघर नहीं बना है। ऐसे में महिला पुलिसकर्मियों को जरूरत पड़ने पर मजबूरी में पुरुषों के शौचालय में जाना पड़ता है। डुमरियागंज प्रभारी सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि सभी थानों में महिला पुलिस कर्मियों के लिए पहले से ही इज्जतघर चिह्नित कर दिया गया है, वे उसका इस्तेमाल करें। थानों के परिसर में आवास निर्माण हो रहा है। जहां उनके लिए इज्जतघर भी बन रहा है। इस समय कुछ दिक्कतें हैं। वे खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन



भवानीगंज थाने के ‘इज्जतघर’ में दरवाजा ही नहीं
डुमरियागंज। डुमरियागंज सर्किल के भवानीगंज थाने पर चार महिला आरक्षी तैनात हैं। थाने में बने इज्जतघर में दरवाजा ही नहीं है। इससे उन्हें वहां जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा थाने पर आने वाली महिला फरियादियों को भी इज्जतघर में जाने के लिए पर्दा आदि डालकर उसका इस्तेमाल करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इज्जतघर में नहीं है पानी की सप्लाई
सर्किल के डुमरियागंज, पथरा, भवानीगंज और त्रिलोकपुर थाना परिसरों में बने इज्जतघरों में पानी की सप्लाई ही नहीं है। इससे उसमें जाने वाले लोगों को पानी भरकर रखना पड़ता है। सबसे बुरी स्थिति भवानीगंज थाने के इज्जतघर की है।
थाना कुल तैनात पुलिस कर्मी महिला पुलिसकर्मियों की संख्या
1-डुमरियागंज 61 06
2-भवानीगंज 51 04
3-पथरा 45 06
4-त्रिलोकपुर 45 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed