फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   वर्षा जल से जुड़े बिंदुओं पर दी गई अहम जानकारियां

वर्षा जल से जुड़े बिंदुओं पर दी गई अहम जानकारियां

Sat, 02 Mar 2019 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
वर्षा जल से जुड़े बिंदुओं पर दी गई अहम जानकारियां
फोटो-
विज्ञापन

वर्षा जल से जुड़े बिंदुओं पर दी जानकारी
सीडीओ की अध्यक्षता में अफसर, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए शामिल
जल संचयन से लगायत जल जनित रोगों के उन्मूलन के प्रति हुए जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में हितधारकों को वर्षा जल का अनियमित वितरण, जल उपयोग क्षमता, अनियमित भूजल निकासी, जल प्रदूषण, खराब प्रबंधन के कारण जल की गुणवत्ता में कमी, संसाधनों के विकास के लिए बढ़ते वित्तीय संकट तथा सुरक्षित पीने के पानी की कमी जैसे बिंदुओं पर अहम जानकारियां दी गईं।
इंडिया वाटर फाउंडेशन का ईको वॉश कार्यक्रम के तहत शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार ने बताया कि हितधारकों के बीच जन जागरूकता फैलाना, लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता पहलुओं में सुधार, जल संरक्षण की जरूरत के बारे में विशेष रूप से लोगों को बताना, तालाबों, कुओं के माध्यम से वर्षा जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण, जलजनित रोगों के उन्मूलन पर जागरूकता, स्वच्छता एवं सफाई, खुले में शौच से हानि, कृषि पद्धतियों में पानी की बचत के बारे में ज्ञान का प्रसार, आदि अनेक ऐसी जरूरी जानकारियां लोगों को इस परियोजना के माध्यम से पहुंचाई जाती हैं। भूगर्भ जल विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र को डार्क जोन घोषित कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके मिश्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी गोपालजी मिश्र व सीमा पांडेय, आयुष्मान भारत योजना के डॉ. प्रशांत अस्थाना, जिला समन्वयक डॉ. लक्ष्मी सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध चन्द्रा, डॉ. प्रशांत अस्थाना, संस्था की श्वेता त्यागी आदि की उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता में जूही को प्रथम स्थान
वाटर फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से ईको वाश अभियान अंतर्गत आयोजित पर्यावरण संरक्षण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जूही फातिमा को प्रथम, अरविन्द कुमार यादव द्वितीय तथा नदीम अरशद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर ने आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया। रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा जूही को इससे पहले भी विभिन्न चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त हो चुका है। इस मौके पर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शिक्षिका रमा मिश्रा, गरिमा, प्राशिंस के ब्लॉक अध्यक्ष उदयभान मिश्रा आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
खाद्य पदार्थों की बिक्री पर जागरूक हुए व्यापारी
तीन व्यापारियों को सुधार के लिए नोटिस जारी
सुुुधार न होने पर चौथे दिन के बाद कार्रवाई तय
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। होली पर आमजन को सुरक्षित खाद्य, पेय पदार्थों की उपलब्धता कराने के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बांसी तहसील मुख्यालय पर जिगनिहवा चौराहे पर व्यापारियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम रखा। इस दौरान उन्होंने कानून के बारे में जानकारी देते हुए नियमानुसार व्यापार करने की सलाह दी। टीम ने तीन व्यापारियों को सुधार के लिए नोटिस भी दिया गया।
मिलावटी खाद्य एवं पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से 19 मार्च तक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बांसी कस्बा व जिगनिहवा चौराहे पर कार्रवाई के बजाए व्यापारियों को एकत्र कर जागरूक किया। उनके साथ नियमों की जानकारी देने के साथ ही भविष्य में किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए किए जाने वाले उपायों पर भी चर्चा की। अभियान के तहत बबलू किराना स्टोर बांसी, चौरसिया किराना स्टोर बांसी, माँ वैष्णो ट्रेडर्स बांसी को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। कहा गया कि सुधार न होने पर चौथे दिन कभी भी निरीक्षण के दौरान कार्रवाई की जाएगी। टीम के अगुवा व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान जिन सामग्रियों पर विशेष नजर रहेगी, उनमें खाद्य पदार्थ खोवा, खाद्य तेल, वनस्पति एवं घी, विभिन्न कचरी, पापड़, चिप्स व अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि से संबंधित भट्टियों, निर्माण इकाइयों, भंडारण, कोल्ड स्टोरज शामिल हैं। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा उपाध्याय, इन्द्रदेव चौधरी, विजय कुमार यादव, नरेन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
मोबाइल चलाने के बारे में दी गई जानकारी
स्वास्थ्य विभाग का डाटा अपलोड करने के बारे में दिया गया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। शासन की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए गए एंड्रॉयड मोबाइल को चलाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी डाटा मोबाइल पर ही अपलोड करने के लिए दिया गया। बर्डपुर में लगभग 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभाग की ओर से एंड्रॉयड मोबाइल से जरूरी सूचना देने को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को प्रशिक्षक रीता पांडेय ने बताया कि यह मोबाइल उन्हें जरूरत पड़ने पर अधिकारी से सीधे बात करने और आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित डाटा मोबाइल पर अपलोड करने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। सीडीपीओ कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल पर डाटा अपलोड किए जाने, सभी सरकारी कार्य मोबाइल पर ही किए जाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर मीरा देवी, वंदना देवी, निर्मला, उषा, सीमा जायसवाल, मीरा देवी, संजना, मुन्नी, शकुंतला आदि मौजूद रहीं।





फोटो-
ईवीएम व वीवीपैट के संबंध में अधिवक्ता प्रशिक्षित
सिद्धार्थनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने समेत ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के उपयोग के विषय में अधिवक्ताओं को कई अहम जानकारियां दी गईं। इस मौके पर वकीलों के ओर से उठाए गए सवालों का जवाब दिया गया। विकास भवन के आंबेडकर सभागार में शनिवार को जिला बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में प्रयोग होने वाले ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के बारे में कई अहम जानकारियां दी गईं। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्यदेव सिंह व अन्य वकीलों ने ईवीएम मशीन व वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी हासिल की। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक संत कुमार के अलावा अन्य प्रशिक्षकों ने तर्कों के आधार पर उनके सवालों का जवाब, शंकाओं को दूर करने का हर संभव प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed