{"_id":"5bf19a00bdec2269945cafb8","slug":"121542560256-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण को पहुंचे बीएसए, बंद मिला गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण को पहुंचे बीएसए, बंद मिला गेट
siddharthnagar
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
सिंहेश्वरी इंका में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिले के नौ केंद्रों पर रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। दोनों पालियों में 8495 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 495 ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम कुणाल सिल्कू व एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह केंद्रों का जायजा लेते रहे। केंद्रों के बाहर पुलिस के अधिकारी और जवानों ने केंद्रों के पास अनधिकृत व्यक्तियों को फटकने नहीं दिया। हालांकि चौकस व्यवस्था के बीच सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में परीक्षा कक्ष में एक अभ्यर्थी मोबाइल लेकर पहुंच गया। जिसे कक्ष निरीक्षक ने जब्त कर इसे जमा करा दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव ने भी इसकी पुष्टि की है। वहीं बीएसए राम सिंह सुबह 10.25 बजे बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे तो कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तत्काल ताला खुलवाया और पूरी परीक्षा के समय गेट खुले रखने की हिदायत दी।
सुबह दस बजे से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रतनसेन इंटर कॉलेज, रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, बुद्ध विद्यापीठ महाविद्याल तेतरी बाजार, रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, सदर पटेल इंटर कॉलेज बांसी, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी को केंद्र बनाया गया था। इसके लिए 5821 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 331 ने परीक्षा छोड़ी दी।
दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शुरू हुई। इसके लिए रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ को केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर पंजीकृत 2674 परीक्षार्थियों में से 164 ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम ने बताया कि टीईटी सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हो गई। किसी भी केंद्र पर कोई दिक्कत नहीं हुई। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, शिवपति इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. नलिनीकांतमणि त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि दोनों पाली में 33 कमरों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई जा रही हैं। सुबह की प्रथम पाली में मजिस्ट्रेट इटवा तहसीलदार राजेश अग्रवाल व दूसरी पाली में शोहरतगढ़ तहसीलदार अरविंद कुमार मौजूद रहे।