{"_id":"5bd73e31bdec2269ba10c527","slug":"121540832817-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमी नदी के उद्गम स्थल का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमी नदी के उद्गम स्थल का होगा कायाकल्प
siddharthnagar
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सेमिनार हाल में बैठक करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील की ग्राम पंचायत सिकहरा में स्थित आमी नदी के उद्गम स्थल का जल्द ही कायाकल्प होगा। इसके लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। कलेक्ट्रेट के सेमिनार हॉल में सोमवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने अभिलेखों व नक्शे का अवलोकन किया। उन्होंने एडीएम डुमरियागंज की अध्यक्षता में गठित छह सदस्यीय टीम को प्रस्ताव बनाकर शासन और ईस्टर्न यूपी रीयर्स एंड वाटर रिसवायर्स मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन देवी प्रसाद सिंह को रिपोर्ट उपलब्ध कराने की हिदायत दी।
उपजिलाधिकारी डुमरियागंज राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उद्गम स्थल से संबधित तालाब का रकबा राजस्व अभिलेखों में पूर्ण हैं। कार्य योजना बनाते समय स्कूल को अन्यत्र कहीं विस्थापित किए जाने की आवश्यकता नहीं है। डीसी मनरेगा उमेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में उक्त स्थल पर मनरेगा अंतर्गत कार्य कराया जाना संभव नहीं है। बैठक में सीडीओ हर्षिता माथुर, एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल, डीएफओ वीके मिश्र, डीसी मनरेगा उमेश चन्द्र तिवारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड, अवर अभियंता सिंचाई निर्माण खंड, अधिशासी अभियंता लोनिवि बांसी आदि मौजूद रहे।