{"_id":"5a7dd6284f1c1bfe7e8b4a82","slug":"121518196264-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोग मिटाने के लिए खुलेगा योग स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोग मिटाने के लिए खुलेगा योग स्वास्थ्य केंद्र
siddharthnagar/मनीष जायसवाल
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर।योग के माध्यम से प्रदेश सरकार लोगों की सेहत सुधारेगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में कम से कम एक योग स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। इसी क्रम में सदर ब्लॉक के पिपरा पांडेय गांव में योग स्वास्थ्य केंद्र स्थापित होगा। यहां मरीज आकर किसी भी बीमारी के निदान के लिए योग का प्रशिक्षण ले सकेंगे। केंद्र के लिए बजट भी जारी हो चुका है और विभाग औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है।
एलोपैथ चिकित्सा पद्धति पर निर्भरता कम करने और बीमारी के स्थाई उपचार के लिए सरकार योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दे रही है। लोगों को योग की सही जानकारी मिल सके, इसके लिए प्रत्येक जिले में योग स्वास्थ्य केंद्र खोलने का निर्देश आयुष विभाग के सचिव ने दिया है। केंद्र खुलने के बाद नियमित ओपीडी चलेगी। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीज इसमें आकर योग की विभिन्न विधाओं के जरिए बीमारियों से निजात पाने की सलाह ले सकेंगे। आयुष विभाग की निगरानी में इस केंद्र का संचालन होगा।
विभाग ने पिपरा पांडेय स्थित राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में केंद्र स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही योग प्रशिक्षक की तैनाती के साथ मरीजों को दवा-उपचार की सुविधा मिलने लगेगी। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि योग स्वास्थ्य केंद्र के लिए छह माह का बजट भी प्राप्त हो चुका है। आयु सीमा की स्थिति स्पष्ट न होने से योग प्रशिक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया लंबित थी। दिशा-निर्देश प्राप्त हो चुका है। उम्मीद है मार्च के प्रथम सप्ताह में योग स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी शुरू हो जाएगी।