फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ट्रक की चपेट में आकर गई जान

ट्रक की चपेट में आकर गई जान

Mon, 16 Oct 2017 10:48 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर गई जान
इटवा/भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। दवा लेकर घर लौट रहे व्यक्ति की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना इटवा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर चौराहे की है। एक अन्य हादसे में त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम हथपरा में बदलिया-सोहना मार्ग पर बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। उसे भनवापुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सेमरादुल गांव निवासी कमरुज्जमा (50) सोमवार की सुबह घर से दवा लेने इटवा आया हुआ था। दोपहर बाद वापस लौटते समय संग्रामपुर चौराहे के पास बढ़नी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ जयदीप दुबे ने बताया कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

छानबीन की जा रही है। वहीं दूसरी घटना में ग्राम गड़ावर निवासी गुड्डू किसी कार्य से सोमवार की सुबह भनवापुर गया था। वापस लौटते समय हथपरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुड्डू (34) को गंभीर चोट आई। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल भेजवाया। भनवापुर पीएचसी के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि उपचार के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर है। एसओ त्रिलोकपुर अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed