फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   संयुक्त निदेशक ने लिया दवा वितरण का लिया जायजा

संयुक्त निदेशक ने लिया दवा वितरण का लिया जायजा

Mon, 28 Aug 2017 10:16 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक ने लिया दवा वितरण का लिया जायजा
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक (मलेरिया) सचिन वैश्य ने सोमवार को जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में दवा छिड़काव व वितरण कार्य का जायजा लिया। राहत कार्य के लिए गठित स्वास्थ्य टीमों को युद्धस्तर पर काम करते हुए हर गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने सोमवार की सुबह सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लिए तैयार पर योजना पर चर्चा की। सीएमओ डॉ. रतन कुमार ने बताया कि पूरे जिले के लिए 25 टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम में स्वास्थ्य विभाग से 4 व पशुपालन विभाग से दो कर्मचारियों को तैनात किया गया है। टीम को रोजाना 4 गांवों में शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण का लक्ष्य दिया गया है। संयुक्त निदेशक ने सभी प्रभावित गांवों साफ-सफाई व दवाओं के छिड़काव पर भी जोर दिया। जिले में उपलब्ध फॉगिंग मशीनों की जानकारी ली। इसे लगातार जारी रखने की हिदायत दी। इस मौके पर डीएम कुणाल सिल्कू, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



शिविर में किया स्वास्थ्य परीक्षण
सिद्धार्थनगर। नगर से सटे परसा महापात्र गांव में सोमवार को स्वास्थ्य टीम ने शिविर लगाया। शिविर में लोगों का परीक्षण कर दवाएं दी गईं। ग्राम प्रधान अनिल अग्रहरि के निर्देशन में लगे शिविर में डॉ. आनंद कुमार मिश्र, अशोक कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, संतोष कुमार शर्मा, एएनएम पूनम शर्मा, पशुपालन के डॉ. एके सिंह, चंद्रप्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed