फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कबड्डी खेलते समय सीने में लगी चोट, युवक की मौत

कबड्डी खेलते समय सीने में लगी चोट, युवक की मौत

Mon, 07 Aug 2017 10:12 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी खेलते समय सीने में लगी चोट, युवक की मौत
पथरा (सिद्धार्थनगर)। कबड्डी खेलते समय सोमवार को युवक के सीने में ऐसी चोट लगी कि उसकी जान चली गई। घटना पथरा थाना क्षेत्र के पेड़ार गांव की है। अचानक हुए इस हादसे से हर कोई सन्न रह गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं खेल को देखने उमड़े दर्शक भी अवाक हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर पेड़ार गांव में मेला लगता है। इसमें कबड्डी, कुश्ती सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी होती हैं। सोमवार भी मेला पूरे चरम पर था। कबड्डी में हिस्सा लेने क्षेत्र के ही गनवरिया गांव निवासी मनदेव चौहान का पुत्र श्यामलाल (33) भी पहुंचा था। बताते हैं कि खेल के दौरान विरोधी टीम के खिलाड़ी को पकड़ने की कोशिश में उसके सीने में चोट लग गई। कुछ ही पलों के अंदर वह मैदान में बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी खिलाड़ी उसे किनारे ले गए और मुंह पर पानी का छींटा डाला। काफी प्रयास के बाद होश में आया श्यामलाल यह कहते हुए फिर बेहोश हो गया कि उसके सीने में गहरी चोट लगी है, तेज दर्द हो रहा है। आनन-फानन में लोग उसे बांसी पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्यामलाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसका विवाह हो चुका था, कोई संतान नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, लोग श्यामलाल की इस मौत से सन्न रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed