{"_id":"5987460d4f1c1be6638b45f4","slug":"121502037517-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश के बावजूद गायब रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश के बावजूद गायब रहे अफसर
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डीएम के निर्देश की अवहेलना कर अधिकारी मुख्यालय से गायब हैं। सीएम के प्रस्तावित दौरा को देखते हुए प्रशासन ने अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने का निर्देश जारी किया है। रविवार को सभी सरकारी विभाग में कामकाज होता रहा। देर रात तक पेंडिग फाइलों को अपडेट किया जाता रहा। कुछ ही विभागों में अधिकारी मौजूद रहे। अधिकांश की लोकेशन विभागीय जांच के नाम पर बाहर रही।
डीएम कुणाल सिल्कू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए शनिवार देर शाम कैंप कार्यालय पर सभी विभागों की समीक्षा बैठक किया। एक निर्देश जारी किया कि सभी विभागों के अधिकारी मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे। रविवार व रक्षाबंधन पर भी सरकारी कामकाज होते रहेंगे। लेकिन रविवार को दफ्तर तो खुले लेकिन अधिकारी गायब रहे। कर्मचारी जरूरी फाइलों को निपटाने में जुटे रहे। बेसिक शिक्षा विभाग में कर्मचारी काम करते रहे लेकिन बीएसए मनिराम सिंह दफ्तर में नहीं थे। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि विभागीय जांच में कहीं गए हुए है। डीएम कैंप कार्यालय के बगल में रहने वाले जिला उद्यान अधिकारी गैर हाजिर रहे। डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्या के संबंध में कर्मचारियों ने बताया कि जांच के लिए कहीं गए हुए हैं। उपनिदेशक कृषि कार्यालय में कर्मचारी सरकारी काम निपटाते रहे। डीडी एजी पीके कन्नौजिया के संबंध में बताया कि विभागीय काम से गैर जिला गए हुए है। जिला पूर्ति कार्यालय में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था। लेकिन डीएसओ नरेंद्र तिवारी नहीं मौजूद रहे। कर्मचारियों ने बताया कि अभी नहीं आए है। जिला पंचायत के एएमए भी कार्यालय में नहीं रहे। कर्मचारी फाइलों को निपटाते रहे। बताया कि आवास पर है। इस संबंध में डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि सीएम के प्रस्तावित दौरा को देखते हुए अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने का निर्देश दिया गया है। कुछ जांच टीम बनाई गई है, इसमें कई अधिकारियों को लगाया गया है। इसके बावजूद अगर कोई जिला छोडता है तो कार्रवाई की जाएगी।