फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पानी से घिरा सेमरी गांव, पंचायत भवन ढहा

पानी से घिरा सेमरी गांव, पंचायत भवन ढहा

Sat, 05 Aug 2017 10:12 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
पानी से घिरा सेमरी गांव, पंचायत भवन ढहा
सिद्धार्थनगर। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद जिले की नदियां फिर उफान पर हैं। घोघी नदी खतरे का निशान पार कर चुकी है। आलमनगर के पास कूड़ा नदी और ककरही के पास बूढ़ी राप्ती लाल निशान से महज 10 सेमी नीचे है। राप्ती और बानगंगा भी उफान पर है। नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी का असर तटवर्ती गांवों में दिखने लगा है। कूड़ा में उफान से आस-पास के गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। बर्डपुर ब्लॉक का सेमरी गांव चारों तरफ पानी से घिर गया है। गांव का पंचायत भवन व एक घर पानी में जमींदोज हो गया। पूरे गांव में डेढ़ फीट तक पानी लगने से लोग छतों पर रात गुजारने को विवश हैं। किसी तरह से लोग नाव से जरुरत के सामान ला रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 300 की आबादी वाला सेमरी गांव हर वर्ष बाढ़ का दंश झेलता है। नदी के जलस्तर में वृद्धि से ही गांव पर खतरा मंडराने लगता है। हर साल कई परिवारों का अशियाना छिन जाता है। बावजूद इसके जिम्मेदार समय से नहीं चेतते, जिससे लोगों को बाढ़ की त्रासदी से बचाया जा सके। दो दिन से शुरू हुई बारिश और पहाड़ी नादियों से आ रहे पानी से शुक्रवार की रात अचानक जलस्तर बढ़ गया और गांव में पानी घुस गया। देर रात गांव में तेजी से पानी घुसने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सुबह होते-होते गांव चारों तरफ पानी से घिर गया था। गांव में बने पंचायत भवन का आधा हिस्सा तेज बहाव के कारण ढ़हकर नदी में समा गया तो वहीं जुगुरी का पक्का का मकान जमींदोज हो गया। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पानी के कारण परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। अब तक कोई अधिकारी या कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा है। गांव निवासी रोहित निषाद, बाबूलाल, कुलदीप पांडेय, सीताराम यादव, कल्लू, बुद्धेश उपाध्याय, संकटा प्रसाद, रंगीलाल, जटाशंकर और राजकुमार मौर्य आदि का कहना है प्रशासन गांव की उपेक्षा कर रहा है। बाढ़ की वजह से हर वर्ष कई परिवार बेघर हो जाते हैं। मगर स्थाई समाधान का प्रयास नहीं किया जा रहा। प्रशासनिक टीम के न पहुंचने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


नदियों का जलस्तर
नदी जलस्तर खतरे का निशान (मीटर में)
कूड़ा 87.10 87.20
घोघी 87.30 87.0
बूढ़ी राप्ती 85.51 85.65
राप्ती 83.43 84.90
बानगंगा 91.70 94.42
तेलार नाला 86 87.50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed