{"_id":"5985f46d4f1c1b9b6d8b4a3b","slug":"121501951085-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को दमन से बुलवाकर थाने से कराई गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को दमन से बुलवाकर थाने से कराई गई विदाई
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। गर्भवती पत्नी को साथ नहीं ले जा रहे पति को दमन से बुलाकर महिला पुलिस ने सुलह कराया। दोनों पक्षों में घंटों पंचायत के बाद सहमति बनने पर पति थाना परिसर से पत्नी की विदाई कराकर घर ले गया।
डुमरियागंज कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने एक माह पूर्व महिला थाने में शिकायती पत्र दिया और आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले नहीं ले जा रहे हैं। अभी एक वर्ष पूर्व बेटी की शादी हुई थी। बेटी गर्भवती भी है, ऐसी दशा में घर पर कोई महिला नहीं होने से बड़ी दिक्क्त है। दामाद दमन में रहकर काम करता है और बेटी की विदाई नहीं करवा रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला थानाध्यक्ष ने पति को फोन से बुलाने की कोशिश की, लेकिन नहीं आ रहा था। दबाव के बाद उसे दमन से बुलवाया गया।
शनिवार को थाने में घंटों चली पंचायत के बाद विदाई करवाया गया। थानाध्यक्ष सुमन त्रिपाठी ने बताया कि महिला परेशान थी और गर्भवती भी है। ससुराल वाले उसे ले नहीं जा रहे थे। पति को दमन से बुलवाया गया और विदाई करवाया गया है।