{"_id":"61f423e86d0b760f3f67d571","slug":"120-people-found-of-covid-positive-siddharthnagar-news-gkp425129792","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 120 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 120 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 120 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
-जिले में 625 हैं कोरोना एक्टिव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को 120 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना एक्टिव 625 हो गई है। कोरोना संक्रमण के केस लगातार मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई है। जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के केस निकले हैं, वहां घर-घर सर्वें किया जा रहा है। राहत की बात है कि कोई भी कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में भर्ती नहीं है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को भनवापुर में सर्वाधिक 22, बांसी में 21 और इटवा में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नौगढ़ में 15, जोगिया और शोहरतगढ़ में आठ- आठ, मिठवल में पांच, उसका में छह, बढ़नी में चार, लोटन में दो, खेसरहा में तीन, बर्डपुर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जबकि अन्य श्रेणी में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को 120 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 61 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव हो गई है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने की कोशिश की जा रही है।