Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   12 players selected for senior women's volleyball team; divisional trials on the 19th

Siddharthnagar News: सीनियर महिला वाॅलीबाल टीम के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन, मंडलीय ट्रायल 19 को

Tue, 17 Nov 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
12 players selected for senior women's volleyball team; divisional trials on the 19th
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित महिला वालीबाल ट्रायल्स में शामिल ​खिलाड़ी। संवाद
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय ट्रायल में 52 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

बस्ती में मंडलीय चयन के बाद 26 से 29 नवंबर तक आगरा में होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला वाॅलीबाल प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को जिला खेल कार्यालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिले की 52 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 12 का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया।
चयनित खिलाड़ियों में नेहा गौड़, अंजनी, नेभा भारती, संजना, नंदनी, चांदनी, सोनी पासवान, गायत्री, किरन कसौधन, सुमन गौड़, सावित्री और शिखा वाल्मीकि शामिल हैं। इनका मंडलीय चयन ट्रायल 19 नवंबर को मेजर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, बस्ती में होगा। यहां चयनित होने वाली खिलाड़ियों को 26 से 29 नवंबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय के चंदन सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया है। उन्हें मंडलीय और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया में जिला वाॅलीबाल संघ के सचिव मोहम्मद इब्राहिम बाबा, आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी के शारीरिक शिक्षक शंभूनाथ गुप्ता, रत्नेश सिंह और इशांक सिंह बिसेन ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed