फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   12 animal found, one died

पशुओं से लदी पिकअप छोड़कर भागे तस्कर

Sun, 03 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
12 animal found, one died
पशुओं से लदी पिकअप छोड़कर भागे तस्कर
विज्ञापन

- 11 पशु बरामद, दबने से एक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोल्हौरा। पशुओं को लादकर जा रही वाहन सवार तस्करों का पुलिस ने पीछा किया तो वे वाहन छोड़कर भाग गए। चार पहिया वाहन से 12 पशुओं को छुड़ाया गया, इसमें पशुओं के बीच दबकर एक की मौत हो गई थी। घटना रविवार चार बजे भोर में गोल्हौरा थाना क्षेत्र के मझौवा गांव के पास की है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

एसओ गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने बताया कि रविवार को भोर में चार बजे पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप तेज गति से निकलता हुआ दिखा। संदेह होने पर पूछताछ करने के लिए गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी रुकने के बजाय और तेज होकर निकल गई। इसके बाद पुलिस गाड़ी का पीछा करने लगी। कुछ दूर पिकअप खड़ी करके चालक फरार हो गया। 12 पशु बरामद किए गए, जिसमें से एक की मौत हो गई थी। पशुओं को थाने लाया गया। साथ ही कब्जे को कब्जे में ले लिया गया। गाड़ी पर दर्ज नंबर के आधार पर मालिक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed