फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   12,970 people got anti-coronavirus vaccine

महाभियान में दिखा टीकाकरण के प्रति उत्साह

Tue, 22 Jun 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
12,970 people got anti-coronavirus vaccine
12,970 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

महाभियान में दिखा टीकाकरण के प्रति उत्साह
प्रतिदिन 15 हजार को टीका लगाने के लक्ष्य में सफल हो रहा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण काल में बीमारी का दंश झेल चुके परिवार की दुर्दशा देखकर अब आमजन में कोरोना टीका के प्रति जागरूकता दिखाई देने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में प्रतिदिन 15 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। पहले दिन सोमवार को 12,970 लोगों को टीका लगा। जबकि मंगलवार को 13,450 को लगाया गया।
पहली जून से 18 वर्ष से अधिक के उम्र को कोरोना टीका लगाए जाने के निर्णयानुसार जिले में अब तक 46,937 को टीका लग चुका है। टीकाकरण को प्रतिशत बढ़ाने के लिए डीएम दीपक मीणा, सीडीओ पुलकित गर्ग, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी निरंतर गांवों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, यूनिसेफ के डीएमसी अमित शर्मा, जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर अनुराग शुक्ल भी लगे हुए हैं। बीते 21 जून से 30 जून तक प्रतिदिन 15 हजार टीका लगाने का लक्ष्य हैं। इनमें 18 से अधिक और 45 से अधिक उम्र वाले महिला, पुरुष शामिल हैं। पहले दिन सोमवार को 12,970 टीका लगा। जबकि मंगलवार को 13,450 को टीका लगाया गया। लोटन ब्लॉक के हरिवंशपुर में खंड विकास अधिकारी रामविलास राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएमसी यूनिसेफ ने लोगों को प्रेरित कर टीका लगवाया।
विज्ञापन

युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
डुमरियागंज। बहेरिया स्थित सहज जनसेवा केंद्र पर 18 से अधिक उम्र केेे 36 युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया। केंद्र प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया बहेरिया के अलावा धनुवाडीह उर्फ हजिरवा, परसपुर सहित अन्य गांवों के युवा वैक्सीन के लिए पंजीकरण कराने में रूचि लेने लगे हैं। प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पांडेय उर्फ छोटे, रामअचल यादव, जितेंद्र दुबे, बबलू दुबे, रामपाल यादव, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवड़िया में लक्ष्य से दोगुने लगे टीके
परसा। बढ़नी ब्लॉक के रेड़वरिया गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान मो. मुस्तफा की मौजूदगी में लक्ष्य के सापेक्ष 300 ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाया। एएनएम मीना देवी और रीना ने 150 के लक्ष्य के दोगुना 300 लोगों को वैक्सीन लगाया। बढ़नी एमओआईसी नोडल अधिकारी जयशंकर दुबे, सीएचओ चंदन राय, सेक्रेट्री विजय बहादुर, कोटेदार नूर हसन आदि लोग मौजूद थे। 60 वर्षीय नाजिरा, 55 वर्षीय अरफुन्निशा, 46 वर्षीय फूलचंद का कहना था कि लोगों के बहकावे में टीका नहीं लगवाया, पर भ्रम दूर होने के बाद टीका लगवाया। दूसरे को भी प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed