फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   119 vials of codeine-containing cough syrup and narcotic drugs recovered at the border; three, including a Nepali national, arrested.

Siddharthnagar News: बॉर्डर पर 119 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप और नशीली दवा बरामद, नेपाली नागरिक सहित तीन दबोचे गए

Mon, 16 Feb 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
119 vials of codeine-containing cough syrup and narcotic drugs recovered at the border; three, including a Nepali national, arrested.
सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस और एसएसबी 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने रविवार को क्षेत्र के भरमी के पननी मार्ग से दो और सड्डा मोड़ से एक संदिग्ध सहित तीन लोगों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में एक नेपाली नागरिक है। तलाशी में इनके कब्जे से 119 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप और 160 गोली नशीली दवा बरामद हुई। इसके साथ ही 18305 रुपये नकद मिले। पकड़े गए आरोपियों ने नेपाल में लेकर जाकर बिक्री करने की जानकारी दी। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज करके तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मोहाना थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सदर विश्वजीत सौरयान ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मोहाना पुलिस व एसएसबी टीम हरिवंशपुर को सूचना मिली कि दो व्यक्ति नशीली प्रतिबंधित दवा लेकर एक बाइक से सिकरी बाजार से पननी होते हुए भरमी के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में है। सूचना पर संयुक्त टीम भरमी गांव से पननी जाने वाले मार्ग पर सड़क के किनारे पहुंचकर आने-जाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी पननी की तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। दोनों व्यक्तियों के बीच में एक गत्ता रखा हुआ मिला। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बाइक चालक ने पूछताछ में अपना नाम इमरान निवासी सिकरी बाजार थाना मोहाना व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुहैल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख निवासी मुडिला थाना करौता जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल बताया। गत्ते में कोडीनयुक्त कफ सिरप की 119 शीशी और 160 गोली नशीली दवा बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोडीनयुक्त कफ सिरप कहां से मिला, इसके बारे में सटीक जानकारी के लिए पूछताछ की गई तो आरोपी इमरान व सुहैल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख ने बताया कि विजय शेखर यादव निवासी चैनपुर थाना मोहाना ने उसे यह दवाएं उपलब्ध कराईं। यह माल हम लोग नेपाल बेचने के लिए ले जा रहे थे। इसके बाद पुलिस टीम अलर्ट हुई और सड्डा मोड़ से विजय शेखर यादव को भी दबोच लिया। मामले की छानबीन की जा रही है। तीनों आरोपियों को जेल भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पकड़ने वाली टीम में यह रहे शामिल
पकड़ने वाली टीम में एसएसबी के निरीक्षक प्रदीप कुमार, एसआई सर्वेश यादव, ककरहवा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, आरक्षी आत्मानंद नायक, योगेश कुमार ,उमेश कुमार, एसएसबी के अरुण कुमार भट्ट, श्रीनिवास कन्नौजिया, विनोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed