फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   डोर टू डोर पहुंचे प्रत्याशी व समर्थक

डोर टू डोर पहुंचे प्रत्याशी व समर्थक

Fri, 10 May 2019 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
डोर टू डोर पहुंचे प्रत्याशी व समर्थक
फोटो-
विज्ञापन

डोर-टू-डोर पहुंचे प्रत्याशी व समर्थक
प्रचार थमा, अब पैदल यात्रा के जरिए साध रहे निशाना
बूथ अध्यक्षों को सहेजने में जुटे सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। छठे चरण में होने वाले डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में मतदान दिवस 12 मई को है। मतदान के 48 घंटे पूर्व स्टार प्रचारकों का रथ थमने के बाद अब प्रत्याशियों व समर्थकों ने डोर-टू- डोर पहुंचकर मतदाताओं का मनुहार करने की कवायद तेज हो गई। इसके अलावा प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के रणनीतिकारों ने भी बूथ अध्यक्षों को सहेजने की भी मुहिम तेज कर दी है।
17वीं लोकसभा चुनाव में डुमरियागंज क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा के जगदंबिका पाल, बसपा-सपा गठबंधन से आफताब आलम, कांग्रेस के चंद्रेश उपाध्याय शामिल हैं। एक पखवारे से सभी प्रत्याशियों के समर्थन में स्टार प्रचारकों ने चुनावी जनसभाएं कीं। पार्टी की नीतियों के साथ ही अपनी-अपनी सरकारों की उपलब्धियों को भी प्रमुखता से मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने का कार्य किया है। केंद्रीय मंत्रियों समेत मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रियों, दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव जैसे सरीखे बड़े नेता शामिल रहे।
विज्ञापन

इस क्षेत्र में प्रचार के अंतिम दिन 10 मई शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तो विकास इंटर कॉलेज खेसरहा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। इन जनसभाओं की समाप्ति के साथ ही सायं 5 बजे के बाद से प्रत्याशियों समेत कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने पैदल यात्रा के जरिए डोर-टू- डोर पहुंचकर मतदाताओं का मनुहार करने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed