{"_id":"5c72d0b1bdec224af7152555","slug":"11551028401-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"63 हजार किसानों को मिली सम्मान की पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
63 हजार किसानों को मिली सम्मान की पहली किस्त
Sun, 24 Feb 2019 11:20 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में पीएम के कार्यक्रम के प्रसारण के बाद पांच सौ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रमाणपत्र भी दिए गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। 63 हजार लघु व सीमांत कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त उनके खाते में पहुंच गई। रविवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने इस योजना की शुरूआत की। इस कार्यक्रम का एलईडी वैन और टीवी के माध्यम से सजीव प्रसारण भी किसानों को ब्लॉकों और तहसील कार्यालयों में दिखाया गया। कार्यक्रम के जिले में तीन हजार किसानों को योजना के प्रमाण पत्र भी दिए गए।
सदर तहसील परिसर में सीडीओ हर्षिता माथुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय की उपस्थिति में कार्यक्रम दिखाया गया। इस दौरान सुमेश्वर प्रसाद, विदेशी, सोमई, शिव करन समेत पांच सौ किसानों को प्रमाणपत्र भी दिया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मचारियों द्वारा विभाग से प्राप्त ‘‘सुशासन एवं नई-मिशाल-परिवर्तन के बाइस माह’’ नामक पुस्तिका और कैलेंडर का वितरण हुआ। यहां उप कृषि निदेशक डॉ. पीके कन्नौजिया, तहसीलदार नौगढ़ संतोष कुमार ओझा, जिला कृषि अधिकारी सी.पी.सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय, भाजपा नेता रिंकू पाल, अमित उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील शोहरतगढ़ सभागार कक्ष में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार की मौजूदगी में किसानों ने पीएम का कार्यक्रम देखा। चेतरा गांव के किसान अशोक, अजय कुमार, बहादुर, रोजन, इनरा देवी, गंगादीन, नंदलाल, इंद्रावती, बगुलहवा की नाजबीबी, मोहम्मद मुस्तकीम, शकूरा, नुरुल हसन, बस्ठा गांव की साधु शरण, सुखराम, घिसियावन आदि को प्रमाण पत्र वितरण दिया गया। तहसीलदार अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय, अपर जिला कृषि अधिकारी हिमांचल सोनकर, कृषि विभाग के नुरुलहुदा आदि मौजूद रहे। बढ़नी प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक के सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव ओझा, रामानन्द प्रसारण के दौरान मौजूद रहे। वहीं लोटन सहायक विकास अधिकारी गंगाराम, रोहित सहानी, सदानंद, बीरबहादुर और इटवा तहसील परिसर में एसडीएम इटवा त्रिभुवन, मो. आरिफ, राधेश्याम, सुशीला देव आदि की उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद और ब्लॉक सभागार में बीडीओ सुशील अग्रहरि की मौजूदगी में टीवी के माध्यम से लाइव दिखाया गया। इसके बाद तहसील क्षेत्र के करीब 200 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रमाणपत्र दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह, नायब तहसीलदार लालता प्रसाद, एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
संदेश आते ही खिल उठे कृषकों के चेहरे
सदर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाणपत्र लेने पहुंचे किसानों के मोबाइल में धनराशि हस्तांतरण का संदेश आते ही उनके चेहरे खिल उठे। दयाशंकर पांडेय ने कहा कि पहली बार मोदी सरकार के कार्यकाल में किसानों से जुड़ी योजना का प्रत्यक्ष लाभ दिखाई दिया। अब्दुल अजीज भी खुश नजर आए। उनका कहना था कि लघु व सीमांत कृषकों के लिए ठोस पहल हुई है। धर्मेन्द्र कुमार व नंदलाल कहते हैं कि बैंक खाते में पहली किस्त आने का बेसब्री से इंतजार रहा।
वंचित रह गए तीन हजार किसान
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन करने वाले तीन हजार किसान पहली किस्त से वंचित रह गए। इसके पीछे बैंक खाता व अन्य अभिलेखों में सामानता न होना मुख्य कारण हैं। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि ऐसे कृषकों के बारे में पुन: सत्यापन कराकर लाभान्वित कराया जाएगा।