फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   in line hazir play sens political pressure

‘लाइन हाजिर’ के मंचन में दिखा राजनीतिक दबदबा

Sun, 28 Oct 2018 10:49 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 28 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
in line hazir play  sens political pressure
लोहिया कला भवन में नाट्योत्सव का चौथा दिन - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में नाट्योत्सव के चौथे दिन विजित सिंह द्वारा लिखित नाटक लाइन हाजिर द्वितीय (ट्रिपल मर्डर केस) का मंचन हुआ। इसमें राजनीतिक रसूख की जहां छवि दिखाई गई वहीं, नाट्य कला के माध्यम से समाज में व्याप्त साइको कीलिंग की घटनाओं पर प्रहार करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


साइको कीलर जैसे न जाने कितने समाज में रह रहे हैं, जो प्रेम को जबरदस्ती हासिल करना चाहते हैं और इसे न पाने की स्थिति में उसका कत्ल कर दिया जाता है। ऐसा ही संदेश इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने देने का प्रयास किया। लोहिया कला भवन में रविवार को नाट्योत्सव कार्यक्रम के तहत लाइन हाजिर द्वितीय (ट्रिपल मर्डर केस) की प्रस्तुति में राजनीतिक रसूख को दर्शाया गया। नाटक में दिखाने का प्रयास किया गया कि विधायक ने थाने के थानाध्यक्ष व हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर करवा दिया। विधायक के एक रिश्तेदार के घर के तीन लोगों का कत्ल हो जाता है। नाटक में लड़की ऋचा, उसके भाई और पिता तीनों की निर्मम हत्या हो जाती है। कातिल ने लड़की, उसके भाई और बाप को सिफ़ॱर इसलिए मौत के घाट उतारा क्योंकि उन्होंने उस लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


रोचक बात यह रही कि क़ातिल दिन भर थाने में बैठा था और थाने के लोग जान ही नहीं सके कि जिस क़ातिल को पागलों की तरह ढूंढ रहे हैं। वह उनके थाने में ही बैठा है। पुलिस फिर उसे ढूंढती है और उसे गिरफ्तार कर लेती है। कलाकार अंशुपान त्रिपाठी, मुुनीश ज्ञानी, राजेन्द्र प्रसाद, राम पांडेय, अनिल, शिवांश जायसवाल, भक्तराज ज्ञानी, महेश कुमार, अरुण, नक्षत्र, पीयूष वर्मा व राजीव शर्मा की भूमिका सराहनीय रही। इस मौके पर डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी धर्मबीर सिंह, आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकिता सहाय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, सीओ सदर दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed