फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के बीच अटल को आखिरी विदाई

पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के बीच अटल को आखिरी विदाई

Fri, 24 Aug 2018 11:05 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 24 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के बीच अटल को आखिरी विदाई
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी की अस्थि कलश यात्रा ने शुक्रवार की शाम जैसे ही जिले के सीमावर्ती चौराहे महुआरा में प्रवेश किया, लोगों की संवेदनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। भारी संख्या में जुटे लोगों ने नम आंखों से अस्थि कलश को नमन किया। यात्रा का स्वागत कर श्रद्धांजलि देते हुए लोग अस्थि कलश के साथ डुमरियागंज की तरफ रवाना हो गए। यात्रा जिस रास्ते से गुजरी वहां लोगों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा अटलजी का नाम रहेगा’ और ‘अटल बिहारी अमर रहे’ के नारे गूंजते रहे। नम आंखों और गगनभेदी नारों के बीच बड़ी संख्या में पार्टी के सांसद, विधायकों के साथ ही नगरवासियों ने कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा कर महामानव को आखिरी विदाई दी।
विज्ञापन

अस्थि कलश के स्वागत और श्रद्धांजलि के लिए ब्लॉक परिसर में आयोजित सभा के कार्यक्रम स्थल पर सुबह से गहमागहमी थी। रिमझिम बारिश के बीच भी दोपहर बाद एक बजे तक यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। बारिश और इंतजार के बीच मौजूद लोगों के पास अटलजी से जुड़ी यादें, रोचक प्रसंग और उनके डुमरियागंज की चुनावी रैलियों के किस्से थे। शाम करीब 5:45 बजे यात्रा प्राविधिक शिक्षामंत्री सुरेश पासी व भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी की अगुवाई में महुआरा पहुंची। जिसके बाद वहां स्वागत और श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी नमन कर लौट गए। इसके बाद वहां से विधानसभा प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी के साथ सांसद जगदंबिका पाल, विधायक डा. सतीश द्विवेदी और पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी यात्रा में शामिल होकर डुमरियागंज की तरफ रवाना हुए। हल्लौर पहुंचने पर हर वर्ग और समुदाय के लोगों ने कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा कर नम आंखों से विदाई दी।
विज्ञापन

शाम करीब 6:15 पर यात्रा डुमरियागंज ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर पहुंची। जहां देरी होने की बात कहकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों से सड़क पर ही अस्थि कलश को श्रद्धासुमन अर्पित किया। करीब 30 मिनट तक श्रद्धांजलि देने के बाद 6:45 बजे यात्रा इटवा विधानसभा के लिए रवाना हो गई। यात्रा रवाना होने के दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम होती रहीं। साथ ही, पुष्पवर्षा के बीच नारे गुंजायमान होते रहे। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा इटवा होते हुए परसा व शोहरतगढ़ पहुंची। जहां देर शाम लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। देर रात कलश मुख्यालय स्थित रेस्ट हाउस आया। इस दौरान पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी, पूर्व राज्यमंत्री राजू श्रीवास्तव, लवकुश ओझा, मनोज मौर्या, मदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि, रामप्रकाश गौतम, दिलीप चतुर्वेदी, रमापति दूबे, परमात्मा प्रसाद पांडेय, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, रामआशीष पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदियों तक याद किए जाएंगे अटलजी : सांसद जगदंबिका पाल
डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पूर्व पीएम के निधन से देशवासियों को अपार दु:ख है। वह अंतिम 10 साल तक राजनीति से दूर रहे, इसके बावजूद पूरा देश उन्हें याद करने के लिए उठ खड़ा हुआ है। उन्हें सदियों तक याद रखा जाएगा।

महान नेता पर सियासत नहीं हो सकी हावी : विधायक
इटवा विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि वह बचपन से ही पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से प्रभावित थे। उन्होंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बढ़ाया। अपने निजी जीवन पर कभी सियासत को कभी हावी नहीं होने दिया। उनकी कलम निरंतर उम्मीद के गीत लिखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed