{"_id":"5b730ee742c7926aff683c94","slug":"11534267111-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में जलभराव, पढ़ाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में जलभराव, पढ़ाई बाधित
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 51
- प्राथमिक विद्यालय छगड़िहवा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बिस्कोहर। भनवापुर के प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय छगड़िहवा के परिसर में 15 दिनों से करीब एक फीट पानी भरा हुआ है। इससे यहां पढ़ाई बाधित है। दोनों विद्यालय में डेढ़ सौ बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय परिसर में पानी भर जाने की समस्या काफी पुरानी है। जिसकी शिकायत विद्यालय प्रधानाध्यापक ने अधिकारियों से कई बार की लेकिन कुछ नहीं हुआ। गांव के बब्बू, राजू, झिन्ने, लंबू, चक्कूलाल आदि का कहना है कि विद्यालय परिसर से पानी निकासी की व्यवस्था न होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। प्रधानाध्यापक राम रतन यादव ने बताया कि बच्चे घर से पढ़ने के लिए तो आते हैं। लेकिन विद्यालय परिसर में पानी भरा देखकर वापस चले जाते हैं। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई। लेकिन कुछ नहीं हुआ।