फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन

Tue, 06 Mar 2018 11:24 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 06 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भी अब मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इस संबंध में शासन से निर्देश मिलने के बाद प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह लाभ उन लाभार्थियों को मिलेगा, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त दी जा चुकी है। ऐसे पात्रों की सूची बीडीओ के माध्यम से डीआरडीए को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार अब प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उज्ज्वला निशुल्क गैस कनेक्शन देगी।

जिले में 2016-17 व 2017-18 में कुल 7482 आवासों के सापेक्ष 3890 को तीसरी किस्त दी जा चुकी है। जबकि दूसरे चरण में आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है। तीसरी किस्त पाने वाले पात्रों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन की सौगात मिलेगी। इसके लिए परियोजना निदेशक संत कुमार ने सभी बीडीओ को अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्र के संबंधित लाभार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का फार्म भरकर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में जिले में तीसरी किस्त पाने वाले कुल 3890 आवासों के पात्रों का डॉटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इस संबंध में परियोजना निदेशक डीआरडीए संत कुमार ने बताया कि तीसरी किस प्राप्त कर चुके प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को निशुल्क कनेक्शन दिए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


आवास योजना में मिलती हैं यह सुविधाएं
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थी को कुल एक लाख बीस हजार रुपया शासन से दिए जाते हैं। इसके अलावा मनरेगा अंश से मजदूरी के रूप में 15750 व स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपया भी लाभार्थियों को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed