{"_id":"5988985f4f1c1b090f8b45a8","slug":"11502124127-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुजन मुक्ति पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुजन मुक्ति पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। नारे लगाए और राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कुणाल सिल्कू को सौंपा।
जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल लोधी ने ज्ञापन में कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों ने पिछड़े वर्ग का इस्तेमाल केवल चुनाव के समय किया। आजादी के 70 सालों के बाद भी सरकारों ने पिछड़े वर्ग की सूची नहीं बनाई। जाति आधारित जनगणना के नाम पर सरकार केवल धोखा दे रही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ईवीएम पर उठ रहे सवालों का जवाब देने की बजाय केवल बयान दे रहा है, जबकि कई मौकों पर ईवीएम में गड़बड़ी उजागर हो चुकी है। इसके अलावा नगर पालिका सिद्धार्थनगर के मोहल्ला सिसहनियां में आबादी के हिसाब से सुविधाओं के न होने का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में सार्वजनिक शौचालय, स्नानागार व विवाह घर का निर्माण अतिआवश्यक है जिससे गरीबों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान रमेश यादव, राजकमल यादव, अर्जुन सिंह लोधी, रामसिंह लोधी, ओमप्रकाश लोधी, कल्पनाथ गोंड, शंभू प्रसाद, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।