{"_id":"5985f4694f1c1b9b6d8b4a38","slug":"11501951081-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली छात्रों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। दाखिले के लिए आधार की अनिवार्यता के कारण नेपाली छात्रों का प्रवेश जिले के कॉलेजों में नहीं हो पा रहा है। जुलाई से ही नेपाली छात्र-छात्रा परेशान हैं। समस्या से जूझते विद्यार्थियों ने शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक राघवेंद्र पुरी व मीडिया प्रभारी चंदन पांडेय के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर तहसील कार्यालय पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की।
नगर के विभिन्न क्षेत्रों से भ्रमण करते हुए कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि नेपाल के छात्रों का भारतीय कॉलेजों में आधार के कारण दाखिला न होने से भारत-नेपाल के मैत्री संबंध पर खतरा मंडरा रहा है। भारत-नेपाल का संबंध रोटी-बेटी का है। ऐसे में शिक्षा के लिए भारत में आधार की अनिवार्यता लागू होने से नेपाली छात्रों का प्रवेश यहां नहीं हो पा रहा है। अगस्त का महीना चल रहा है। जल्द से जल्द माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को मामले की सूचना के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नेपाली छात्रों का प्रवेश अधर में पड़ा है। जल्द से जल्द नेपाली छात्रों का दाखिला नहीं हुआ तो यह साल बर्बाद हो जाएगा। इससे उनके भविष्य पर संकट बना हुआ है। इस दौरान कन्हैया चौधरी थारु, किरण कुमार, सागर प्रसाद थारु, किसान भुसाल, अनिल, नेपाने, बिनु थारु, अनुज थारु, नविन शाही, रोनी चौधरी, लोकेंद्र, बोहोरा, नीलेश चौधरी, बाबी दयाल साहनी, सत्यप्रकाश यादव, कौशल चौधरी, बनारसी यादव, अनिल कुमार, आदित्य, विष्णु उमर, प्रभात मित्र, दीपक, अमित तिवारी, अरविंद गुप्ता, मणिप्रकाश, दीपक गौतम, जितेंद्र, आनंदू साहू, अजीत अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरि और सुभाष गौड़ आदि मौजूद रहे।