फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   किसानों से मिलने की फुरसत नहीं, पाकिस्तान जाकर खाते है बिरयानी

किसानों से मिलने की फुरसत नहीं, पाकिस्तान जाकर खाते है बिरयानी

Fri, 10 May 2019 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
किसानों से मिलने की फुरसत नहीं, पाकिस्तान जाकर खाते है बिरयानी
सिद्धार्थनगर के साड़ी तिराहे पर जनसभा को संबोधित करतीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रवाद के नाम पर दिखावा करते हैं। किसानों से मिलने के लिए समय नहीं है। किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। लेकिन कांग्रेस की सरकार बनी तो किसान जेल नहीं जाएंगे। प्रधानमंत्री पाकिस्तान में बिरयानी खाते हैं, जापान में ढोल बजाते हैं। लेकिन अपने संसदीय सीट बनारस के एक गांव तक में नहीं जाते हैं।
विज्ञापन

वह शुक्रवार कांग्रेस को प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के समर्थन में सांड़ी तिराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं। कहा कि भाजपा मुद्दों और समस्याओं के बारे में बात नहीं करती, वह पाकिस्तान की बात करते हैं। ऐसे में आप जागरूक रहें। आपकी जागरूकता ही सबसे बड़ी देशभक्ति है। कहा कि भाजपा 15 लाख देने का वादा कर सत्ता में आई। लेकिन किसी भी व्यक्ति के खाते में रुपये नहीं आए। गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रुपये बकाया अब तक भुगतान नहीं हुआ। 12 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली, लेकिन सरकार नकार रही है। कहा कि किसान बीमा योजना के 10 हजार करोड़ रुपये प्रधानमंत्री ने उद्योगपति मित्रों को दे दिया।
विज्ञापन

जबकि कांग्रेस की सरकार जैसे ही बनी वैसे ही राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ कर्जमाफी शुरू कर दी। कहा कि भाजपा ने नोटबंदी और जीएसटी लाकर लोगों ने परेशान किया। इनके सरकार में पांच करोड़ युवाओं का रोजगार छिन लिया। ऐसे में अहंकारी सरकार से बचने की जरूरत है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक, पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, पूर्व मंत्री मलिक कमाल युसूफ, नर्वदेश्वर शुक्ल, कांग्रेस प्रभारी वीरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, भुवनेश्वर शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed