{"_id":"5cacd1a6bdec22140c42cc09","slug":"111554829734-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगलिक कार्यक्रम के कार्ड से मतदान करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगलिक कार्यक्रम के कार्ड से मतदान करने की अपील
Tue, 09 Apr 2019 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
उपनयन संस्कार के कार्ड में मतदान की अपील।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी (सिद्धार्थनगर)। मतदान के प्रति आम जन मानस को जागरूक करने के लिए एक तरफ जहां सरकारी और स्वयं सेवी संस्थाएं अभियान चला रही हैं वहीं कुछ लोग अनूठे तरीके से भी लोगों से अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र के नासिरगंज गांव निवासी भोला पाठक ने अपने पुत्रों के उपनयन संस्कार के लिए छापे गए निमंत्रण कार्ड में भी लोगों से मतदान की अपील की है।
खेसरहा के नासिरगंज निवासी भोला पाठक लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी हैं। उनके पुत्रों केशव व कर्मवीर का उपनयन संस्कार 14 अप्रैल को होना है। इसके लिए बनवाए गए निमंत्रण कार्ड में उन्होंने लोगों से अपील की है, मतदान आपका अधिकार है। 2019 के चुनाव में अवश्य मतदान करें। भोला पाठक की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं। इंजीनियर अशोक त्रिपाठी, संजय शर्मा, मनीष आदि ने जहां भोला पाठक की अनूठी पहल की प्रशंसा की वहीं लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने पर जोर दिया।