फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   स्वच्छता का संकल्प, फैलाई जागरूकता

स्वच्छता का संकल्प, फैलाई जागरूकता

Thu, 04 Apr 2019 09:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता का संकल्प, फैलाई जागरूकता
स्वच्छता का लिया संकल्प, फैलाई जागरूकता
विज्ञापन

फोटो- 65
जिला अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम हुआ
सीएमएस की अगुवाई में कर्मियों ने परिसर में लगाई झाड़ू
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पूरे जिले में स्वास्थ्य महकमे की ओर से चलाए जा रहे पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत संयुक्त जिला चिकित्सालय में भी विविध कार्यक्रम हुए। इस दौरान स्वच्छता के प्रति संकल्प लेते हुए दूसरों को भी प्रेरित किया गया। बाद में सीएमएस की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया।

गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत संयुक्त जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोचस्मति पांडेय की अगुवाई में सफाई अभियान को गति प्रदान किया गया। इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वच्छता के प्रति संकल्प लिया। गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में मरीजों व तीमारदारों को जागरूक किया गया। दूसरे को भी प्रेरित करने के लिए अपील की गई। बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सालय परिसर में जगह-जगह सफाई की। हास्पिटल मैनेजर डॉ. अनूप यादव ने कहा कि 15 अप्रैल तक चलने वाले पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर डॉ. सतीश चन्द्रा, डॉ. टीएन मिश्रा, डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा समेत संतोष श्रीवास्तव, संतोष सिंह, नरेन्द्र चौहान, हरिशंकर, कर्मी संजय कुमार, विजय कुमार, विक्रम, काशी, सौरभ व वीरेन्द्र आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed