{"_id":"5ca62e01bdec2213f80171af","slug":"111554394625-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, बसपा और कांग्रेस को पाकिस्तान की चिंता ज्यादे: डॉ महेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, बसपा और कांग्रेस को पाकिस्तान की चिंता ज्यादे: डॉ महेंद्र
Thu, 04 Apr 2019 10:37 PM IST
brijesh kumar
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: brijesh kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
विजय युवा संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/इटवा। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब देने में सेना की कार्रवाई से सबसे अधिक पीड़ा सपा, बसपा और कांग्रेसी नेताओं को हुई है। इन्हें हिंदुस्तान से अधिक चिंता पाकिस्तान की है। इसका कारण प्रधानमंत्री का कुशल नेतृत्व है। प्रधानमंत्री गरीबों व असहायों व देश के विकास की राजनीति करते हैं। लेकिन वही कुछ लोग परिवार के लिए राजनीति करते हैं। ऐसे लोगों से होशियार होना होगा। ऐसे लोगों की पहचान करके हमें और आपको सबक सिखाना होगा।
यह बात गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कही। वह भाजयुमो की अगुवाई में आयोजित इटवा कस्बे के माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के प्रांगण में बतौर मुख्य अतिथि विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में देशद्रोहियों को बचाने की बात कही गई है जिसकी कड़ी निंदा करता हूं।
कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा है कि 15 माह पूर्व कुछ सरकारों को छोड़कर प्रदेश को लूटने वाली सरकारें रही हैं। वह बारी-बारी से आई और देश को लूटने व अपने परिवार को समृद्ध बनाने में लगी रही। परंतु आज यह स्थिति नहीं है। प्रदेश के विकास के लिए सबसे अधिक धन देने वाली देश में मोदी की सरकार है, तो प्रदेश में गरीबों, असहायों व पिछड़ों की मदद करने वाली योगी सरकार है।
विज्ञापन
विशिष्टि अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी ने कहा कि भारत की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथों में है, जो आपका विकास करना जानते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सांसद जगदंबिका पाल को फिर से संसद के रूप में भेजें। कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि देश में परिवर्तन का दौर चल रहा है। कहा कि दो बच्चों वाला देश को टैक्स देता है और 12 बच्चे पैदा करने वाला अनुदान पाता है। हमारे देश के कुछ नेता उन्हीं को 72 हजार रुपये प्रतिवर्ष देने की योजना बना रहे हैं। सांसद प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने कहा मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, विधायक इटवा डॉ. सतीश द्विवेदी, विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बाबा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्या ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी ने किया।
बसपा नेता ने थामा भाजपा का दामन
सम्मेलन में कपिलवस्तु से पूर्व प्रत्याशी रहे बसपा के चंद्र भान पहलवान, भगवान दयाल, सपा से नुंदी काका, योगेन्द्र पाठक, शम्भू गुप्ता सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रणजीत राय बड़े, जिला प्रभारी दुर्गा राय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, बृज बिहारी मिश्रा, साधना चौधरी, लवकुश ओझा, गौरव मिश्रा, सोनू सिंह, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, मधुसूदन अग्रहरि, हरिशंकर सिंह, शिव कुमार वर्मा, माधव यादव, रामानंद मिश्रा, कन्हैया पासवान, शिवनाथ चौधरी मौजूद रहे।
सदर विधायक की अनुपस्थिति बना चर्चा का विषय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के कार्यक्रम में सदर विधायक श्याम धनी राही की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बना रहा। सांसद जगदंबिका पाल के टिकट की घोषणा होते ही उनके स्वागत समारोह में भी श्यामधनी राही व शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह शामिल नहीं हुए थे। जबकि खुले तौर पर चौधरी अमर सिंह सांसद का विरोध भी कर रहे हैं।