{"_id":"5c7eae2ebdec22146f513e13","slug":"111551805998-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में भी शुरू हुई श्रम योगी मान-धन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में भी शुरू हुई श्रम योगी मान-धन योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
जिले में भी शुरू हुई श्रम योगी मान-धन योजना
पीएम, सीएम के शुभारंभ कार्यक्रम का देखा लाइव प्रसारण
जनपद में अब तक हुए 2348 कामगारों के रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। असंगठित कामगारों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना पेंशन योजना का जिले में भी शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से जुड़े कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी हुआ। जनप्रतिनिधियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।
मंगलवार को सदर तहसील परिसर में असंगठित कामगारों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना पेंशन योजना के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि सदर विधायक श्याम धनी राही रहे। इस दौरान श्रम प्रवर्तन विभाग की ओर से बनाए गए काउंटर पर 18-40 वर्ष की आयु के लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। कामगारों के रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरे जनपद में कामन सर्विस सेंटर पर भी किया जा रहा था। अब तक 2348 का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इससे पूर्व योजना का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर सजीव प्रसारण सूचना एवं जन संपर्क विभाग के तत्वावधान में एलईडी वैन के माध्यम से उपस्थित लाभार्थियों, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा देखा गया। विधायक ने कहा कि गरीबी बहुत बड़ी चुनौती होती है। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने कहा कि इस योजना में बढ़-चढ़कर लाभ लाभ उठाये जाने की आवश्यकता है। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, उपजिलाधिकारी सदर उमेश चन्द्र निगम, सांसद जगदंबिका पाल के पुत्र अभिषेक पाल, भाजपा नेता राम नेवास यादव, सीओ क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार सिंह, उपायुक्त स्वरोजगार रामआसरे सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी लीलाधर, अपर सांख्यिकी अधिकारी बी राम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत अस्थाना के अलावा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्सन-05एसडीएन83पी-डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में बीडीओ ने कार्ड प्रदान किया।
श्रमिकों को बीडीओ ने सौंपा कार्ड
डुमरियागंज। प्रधानमंत्री श्रम-योगी मान-धन योजना के पंजीकरण को लेकर मंगलवार को भी डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में पंजीकरण किए जाने का सिलसिला जारी रहा। बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना के तहत पंजीकृत 18 से 40 वर्ष तक की आयु के असंगठित श्रमिकों को 60 साल की आयु पूरी होने पर 3000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा देना है। यह योजना अंशदायी है, जिसमें 15000 रुपये तक की मासिक आमदनी वाले 18 से 40 वर्ष तक के असंगठित श्रमिकों को उनकी आयु के आधार पर न्यूनतम 55 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रतिमाह तक नियमित अंशदान करना होगा। श्रमिक के अंशदान के बराबर अंशदान केंद्र सरकार करेगी। वहीं, पंजीकरण के बाद संबंधित लोगों को बीडीओ ने कार्ड सौंपा। इस दौरान एडीओ अईएसबी खुर्शीद अली, ग्राम पंचायत अधिकारी सचींद्र पाठक, अभिषेक सिंह, मनमोहन वर्मा, ग्राम प्रधान दिलीप पांडेय उर्फ छोटे, मोहम्मद इलियास चौधरी, अब्दुल मजीद, बब्लू पांडेय आदि मौजूद रहे।