फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सुपोषण स्वास्थ्य मेले में ली कुपोषण मिटाने की शपथ

सुपोषण स्वास्थ्य मेले में ली कुपोषण मिटाने की शपथ

Sat, 25 Aug 2018 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
सुपोषण स्वास्थ्य मेले में ली कुपोषण मिटाने की शपथ
बर्डपुर सीएचसी पर आयोजित सुपोषण कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पूरे जिले में आयोजित सुपोषण स्वास्थ्य मेले में कुपोषण मिटाने की शपथ ली गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में आयोजित मेले में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व जनसमुदाय को कुपोषण मिटाने के लिए प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को स्वास्थ्य सैनिक की संज्ञा देते हुए देश की रक्षा करने जैसा कार्य कुपोषण मिटाने के लिए करना होगा। सीडीओ हर्षिता माथुर, सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा, सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, डीपीआरओ अनिल सिंह, अपर सांख्कीय अधिकारी आरबी राम भी उपस्थित थे। संचालन टीएसयू के पंकज मिश्रा ने किया। स्वास्थ्य भारत प्रेरक विनय कुमार ने आभार जताया। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं व कार्यक्रमों के स्टाल लगाकर जागरूक किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी की अगुवाई में स्वास्थ्य मेला संपन्न हुआ। विस्कोहर व कठेला प्रतिनिधि के मुताबिक कुपोषण मुक्त कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। सुपरवाइजर धीरज राय ने बताया कि शिविर में 50 मरीजों का जांच किया गया है। एएनएम शारदादेवी, आशा कार्यकर्ता संगीता, अंजनी और दुर्गावती आदि मौजूद रहीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठेला में भी मेले का आयोजन किया गया। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक सुपोषण स्वास्थ्य मेले में चिकित्साधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने कहा कि प्रत्येक माह के पहले बुधवार को सीएचसी व सीएचसी से अधीनस्थ 16 सब सेंटरों पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। एडीओ पंचायत रामशंकर वर्मा, सुपरवाइजर नाजिया खातून, आशा कार्यकर्ता दुर्गावती समेत माया, भुवनेश्वर शर्मा, धनुधर दुबे, एएनएम राधा सिंह, पुष्पलता, लक्ष्मी शर्मा, ऊषा देवी, लीलावती, संगीता देवी, कौशल्या और गीता उपाध्याय आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed