{"_id":"59eb82e64f1c1bf4688b6b0f","slug":"111508606694-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो से बच्चा सड़क पर गिरा, दूसरे टेंपों ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो से बच्चा सड़क पर गिरा, दूसरे टेंपों ने कुचला, मौत
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के बांसी-इटवा मार्ग पर स्थित बभनपुरवा गांव के पास शनिवार की सुबह झकटा लगने से टेंपो से गिरे पांच वर्षीय बच्चे को सामने से आ रहे टेंपो ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बांसी कोतवाली क्षेत्र के कदमहवा गांव निवासी गोलू (5) पुत्र माधव राजभर शनिवार को अपनी दादी किशलावती के साथ मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव रिश्तेदारी में जा रहा था। दोनों सोनखर में टेंपों पर सवार होकर जा रहे थे। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बांसी- इटवा मार्ग पर स्थिति बभनपुरवा गांव के पास पहुंचे थे, कि झटका लगने से गोलू टेंपो से सड़क पर गिर गया तभी सामने से आ रही टेंपो ने उसे रौंद दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, चालक टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बच्चे के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा आरके गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।