{"_id":"599089cc4f1c1ba4488b4805","slug":"111502644684-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कोड पूछ खाते से निकाले पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कोड पूछ खाते से निकाले पांच हजार
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। साइबर ठगों ने फिर एक महिला को चूना लगाया है। त्रिलोकपुर क्षेत्र के हरनाखुरी गांव निवासी महिला से फोन पर एटीएम कोड व पासवर्ड पूछकर जालसाजों ने खाते से 5 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी होने पर महिला ने थाने व बैंक पर इसकी लिखित सूचना दी है। तीन दिनों के अंदर तहसील क्षेत्र में साइबर ठगी का यह दूसरा मामला है।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हरनाखुरी गांव निवासी तेज बहादुर की पत्नी बासमती का शाहपुर स्थित सिंडीकेट बैंक शाखा में खाता है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए महिला का आधार खाते से लिंक न होने की जानकारी दी। कहा कि खाता लिंक न कराया तो एटीएम और खाता दोनों बंद हो जाए। खाता लिंक करने के लिए बासमती से एटीएम का सोलह नंबर पूछा। कुछ देर बाद फिर से फोन कर ओटीपी कोड पूछा। करीब दो घंटे बाद बासमती के देवर विनोद को यह बात बताई गई। शंका होने पर विनोद पासबुक लेकर शाखा में पहुंचा और बैलेंस चेक कराया तो खाते से 5000 रुपये निकालने की बात सामने आई। इस संबंध में त्रिलोकपुर एसओ अरविंद मिश्रा ने बताया कि मामला साइबर क्राइम का है। तहरीर के आधार पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि तीन दिन पूर्व साइबर ठगों ने तिलगड़िया निवासी महिला से फोन पर एटीएम कोड पूछ खाते से पैसा निकाल लिया था।