{"_id":"599085154f1c1ba67d8b48b6","slug":"111502643477-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमओ पर ट्वीट के बाद जागा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमओ पर ट्वीट के बाद जागा प्रशासन
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। भारी बारिश के बाद मुख्यालय से सटे ग्राम भीमापार स्थित न्यू कॉलोनी के घरों में पानी घुसने से परेशान लोगों ने रविवार को पीएमओ को ट्वीट करने से लगायत जिला प्रशासन से राहत प्रदान करने की गुहार लगाई। पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। नायब तहसीलदार व राजस्व टीम ने कॉलोनी का निरीक्षण किया।
कॉलोनी वासियों ने बताया कि मध्य रात्रि करीब दो घजे घरों में पानी घुसना शुरू हो गया। लोग जग गए। इसी दौरान अवनीश मणि त्रिपाठी ने मोबाइल पर फोटो खींच पीएमओ को ट्वीट करना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री आफिस को भी ट्वीट किया। इसके बाद समस्या के संबंध में यूपी 100 को सूचित किया। सुबह होने के बाद कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह, सदर विधायक श्यामधनी राही, राजू सिंह के साथ जिला प्रशासन को फोन कर परेशानी बताया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार सदर अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव, विजित सिंह, विपिन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, एसके सिंह, केपी सिंह, विनोद सिंह, डब्लू सिंह आदि मौजूद रहे। इस संबंध में नायब तहसीलदार सदर अश्वनी कुमार ने कहा कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। प्रशासन की पहली प्राथमिकता है कि पीड़ित परिवारों को कैसे तत्काल राहत प्रदान की जाए। अधिकारियों को समस्या के संबंध में पूरी जानकारी देने के बाद ही कार्रवाई संभव है।