फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   108 industries will be set up with Rs 557 crore, youth will get employment

Siddharthnagar News: 557 करोड़ से लगेंगे 108 उद्योग, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Thu, 15 Feb 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
108 industries will be set up with Rs 557 crore, youth will get employment
सिद्धार्थनगर। जिले में उद्योग लगाने वाले 108 उद्यमी का ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन 19 फरवरी को लोहिया कला भवन में किया जाएगा। जिसको लेकर उद्योग विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले के 108 उद्यमी 555.39 करोड़ निवेश करके 3800 लोगों को रोजगार देंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उद्यमी इसको लेकर बहुत उत्साहित हैं। कार्यक्रम को लेकर इनमें चर्चा जोरों पर है। सभी इस सेरेमनी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगों को गति देने के लिए उद्योगपतियों की मदद की जा रही है। इसका उद्देश्य यह भी है कि उद्यमी जल्द ही उद्योग लगाएं और युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिल सके। उद्योग विभाग के 12 विभागों में 108 उद्यमी निवेश कर चुके हैं। इसमें से 96 उद्यमियों को जिला मुख्यालय पर आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सम्मानित किया जाएगा। जबकि 10 करोड़ से अधिक निवेश करने वाले 12 उद्यमियों को लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सम्मानित करने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का सफल आयोजन हुआ था। इसमें जिले के 236 उद्यमियों ने ऑनलाइन एमओयू करके 897.69 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों को भेजा जा रहा आमंत्रण पत्र
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन में आयोजित होगा। इसमें जिले में 10 करोड़ से कम का उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। जिसमें जिले के 96 उद्यमी 359.25 करोड़ का निवेश करके 2578 लोगों को रोजगार देंगे। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर उद्योग विभाग तैयारियों में जुट गया है। जिले में उद्योग को धरातल पर उतारने का कार्य शुरू हो गया है। इससे जिले को एक नया आयाम मिलेगा।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का होगा प्रसारण
जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उद्यमी, निवेशक संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण होगा। इससे जिले में बैठे उद्यमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सीधे देख सकेंगे।

इन विभाग में करेंगे लोग निवेश, मिलेगा रोजगार
विभाग संख्या निवेश राशि करोड़ में रोजगार
पशुपालन विभाग 33 33 383
आयुष विभाग 1 10 69
दुग्ध विकास विभाग 2 30 67
चिकित्सा शिक्षा विभाग 2 9 90
सूक्ष्म लघु विभाग 35 158.89 1125
खाद्य आपूर्ति 7 11 231
उद्यान विभाग 12 56.5 321
प्राविधिक शिक्षा 3 14 196
हाउसिंग विभाग 1 125 500
आई-टी एंड इलेक्ट्रिक 1 25 100
स्वास्थ्य विभाग 1 30 400
टूरिज्म विभाग 10 55 244
150 करोड़ का निवेश करके लगेगा सीबीजी प्लांट
जिले में एक प्राइवेट कंपनी सीबीजी प्लांट लगाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। जिसके लिए कंपनी 150 करोड़ का निवेश करेगी। अभिषेक मतिमान ने बताया सीबीजी प्लांट लगाने से किसानों को पराली जलाने से छुटकारा मिलेगा। कंपनी प्रतिवर्ष 65 हजार टन पराली खरीदेगी। जिससे बायोगैस कंप्रेस होगा। एलपीजी से चलने वाली गाड़ियों के लिए गैस उपलब्ध होगी। सीबीजी प्लांट के लगने से किसानों को कम दाम में उर्वरक भी उपलब्ध होगी। जिसे वह अपने फसल में डालकर अच्छी पैदावार कर सकते हैं। सीबीजी प्लांट पूरी तरह से हाइटेक होने से इसमें 10 से 12 लोगों को रोजगार मिलेगा। लेकिन प्लांट लगने के बाद पराली को पांच किमी के अंतराल में स्टोर बनाया जाएगा। जिसे चलाने के लिए हजारों लोगों को रोजगार मिलने की आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed